इस साल ने हमें कई सबक दिए हैं। अगर आप इससे सीख ले सकें, तो आने वाले साल का स्वागत आप अधिक सकारात्मक और स्वस्थ तरीके से कर पाएंगे।
1. सेहत को प्राथमिकता
कोरोना महामारी के बहाने ही सही, इस साल ने हमें एहसास दिलाया कि स्वस्थ शरीर के बिना जीवन कितना निराधार है। इसकी बदौलत हम अपनी सेहत को हर चीज से अधिक प्राथमिकता देना सीखे। हमने स्वच्छता व स्वस्थ भोजन के महत्व को समझा। इम्युनिटी पर ध्यान देने के साथ हमने योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। जबकि इससे पहले हम सेहत को लेकर बेहद लापरवाह हो रहे थे।
2. छोटी-छोटी बातों में खुशियां
इस साल ने हमें छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना सिखाया है। जब बाहर का माहौल हमारे लिए सुरक्षित नहीं था, तब घर ही हमारे लिए सबसे सुरक्षित ठिकाना बना। घर में अपनों के साथ रहते हुए एहसास हुआ कि कम चीजों में भी खुश रहा जा सकता है। हमने अपने परिवार व प्रियजनों के साथ मिल रहे समय को महत्व देना सिख लिया, जो ज़िंदगी की भागदौड़ में कहीं गुम सा हो गया था।
3. मन की सेहत
कठिन समय में हम दबाव या तनाव को कैसे संभालते हैं, हम लोगों के साथ कैसे व्यवहार कर सकते हैं, हम चुनौतीपूर्ण स्थितियों से कैसे निपटते हैं, यह हमारे मन की स्थिति से आता है। और इस साल ने इस स्तर पर हमें काफी मजबूत रहना सिखाया है। हमने नकारात्मक माहौल में भी शांत रहने का मार्ग खोजा। योग की मदद से खुद को मानसिक स्तर पर मज़बूत करने की कोशिश की।
4. वर्तमान में रहना
इस साल ने सिखाया कि भविष्य की चिंता करना हमारी समस्याओं का जवाब नहीं है, बल्कि वर्तमान में अपना बेहतर देने की कोशिश करनी चाहिए। तभी हम किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना कर सकते हैं। हमने सीखा भी की हमें चिंता करने की बजाय वर्तमान में काम करना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। और ऐसा हमने किया भी अपनी सुरक्षा का ध्यान रखकर।
5. असफलताओं में भी आशा रखना
इस साल ने हमें असफलताओं में भी आशावादी रहना सिखाया। बहुत से लोग इस मुश्किल समय में काफी मजबूती से उभर कर सामने आए हैं। असल में महामारी की ये चुनौतियां हमें पहले से और मजबूत बनाने के लिए ही थीं। याद रखिए कि यूनिवर्स हमसे बहुत प्यार करता है और हमें सफल बनाना चाहता है। ब्रम्हांड की शक्तियां चाहती हैं कि हम स्वस्थ जीवन जिएं और आगे बढ़ें।
तो आइए हम जीवन की प्रक्रिया पर भरोसा करें और ऊपर दिए गए पाठों पर चिंतन करें। तभी हम आने वाले साल का सही स्वागत कर सकेंगे।
Year has given important lessons of life.
This year has given us many lessons. If you can learn from this, you will be able to welcome the coming year in a more positive and healthy way.
1. Health Priority
Right under the pretext of Corona pandemic, this year made us realize how meaningless life is without a healthy body. Thanks to this we learned to give priority to our health over everything else. We understood the importance of cleanliness and healthy food. With a focus on immunity, we included yoga and exercise in our daily routine. Whereas earlier we were being very careless about health.
2. Happiness in Small Things
This year has taught us to enjoy the little things. When the environment outside was not safe for us, then home became the safest place for us. While living with loved ones at home, I realized that one can be happy even in less things. We learned to value the time we got with our family and loved ones, which got lost somewhere in the hustle and bustle of life.
3. Health of the Mind
How we handle pressure or stress in difficult times, how we can deal with people, how we deal with challenging situations comes from our state of mind. And this year has taught us to be very strong at this stage. We found a way to remain calm even in a negative environment. Tried to strengthen myself mentally with the help of yoga.
4. Living in the Present
This year taught that worrying about the future is not the answer to our problems, but we should try to give our best in the present. Only then can we face any difficult time. We also learned that instead of worrying, we should work in the present and take our own responsibility. And we did this by taking care of our safety.
5. Have hope even in failures
This year taught us to be optimistic even in setbacks. Many people have come out strong in this difficult time. Actually, these challenges of the epidemic were only to make us stronger than before. Remember that the Universe loves us dearly and wants to make us successful. The powers of the universe want us to live a healthy life and move forward.
So let's trust the process of life and reflect on the lessons above. Only then will we be able to welcome the coming year properly.
Super Duper
ReplyDelete