हर इंसान उत्कृष्टता को छूना चाहता है। इसके लिए आपको अपने शरीर की जांच करनी होगी कि हमारे शरीर में ऊर्जा कितनी है। आप आलसी हैं या गतिशील? आपकी ऊर्जा निम्न है या उच्च? उत्कृष्टता को छूने के लिए आपका उच्च ऊर्जा को छूना जरूरी है। दोस्तों, हम सभी दो तरह का खाना खाते हैं। पहला शारिरिक खाना और दूसरा दिमागी खाना। शारिरिक खाने में रोटी, चावल, दाल, सब्जी जैसी चीजें आती हैं और दिमागी खाने में आती है विचार व भावनाएं। हम सभी यह जानते हैं कि अगर हमने खाना खाने के बाद खुद को ऊर्जावान महसूस किया, तो इसका मतलब खाना पौष्टिक और अच्छा था। वहीं, अगर हमने खाना खाने के बाद खुद को तकलीफ में पाया, गैस हो गई, पेट दर्द होने लगा, तो इसका मतलब खाना खराब था। यह बात दिमागी खाने पर भी लागू होती है। आपको अपने दिमाग को भी बेहतरीन और अच्छी क्वालिटी का खाना देना होगा।
हमें ध्यान देना चाहिए कि हम क्या पढ़ रहे हैं, क्या देख रहे हैं, किस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, किस तरह की बातें उनसे ग्रहण कर रहे हैं। हमें उन लोगों से दूर रहना चाहिए, जो हमारा आत्मविश्वास घटाएं, हमें नीचे की ओर खींचे, दुसरों कि बुराई करें, नकरात्मक बातें करें। ऐसे लोग हमें दिमागी रूप से बीमार कर देंगे। हम 24 घंटे यह भी चेक करें कि हमारे शरीर में कहीं कोई ब्लॉकेज तो नहीं? ब्लॉकेज का मतलब गलत विचार से है। जब आप बैंक वाले , टैक्स वाले, ट्रैफिक पुलिस, बॉस, किसी से भी बात करते हैं और आप सोचते हैं कि ' यार कैसे-कैसे लोग होते हैं। समझ जाएं कि आपके शरीर ने उस व्यक्ति के प्रति ब्लॉकेज बना लिया। इस ब्लॉकेज को तुरंत दूर करें और शरीर को फ्री करें। जब तक आप अंदर से फ्री महसूस नहीं करेंगे, उत्कृष्टता को नहीं छू सकेंगे।
अंत में कुछ सवाल। जब आप ऑफिस जाते हैं, तो आपका शरीर ढीला होता है? पैरों को घसीटते हुए जाते हैं? शरीर में जान नहीं होती है? आंखों में थकान या नींद होती है?उर्जा नहीं होती है? कोई आपसे पूछता है कि काम कैसा चल रहा है और आप कहते हैं 'बस, जी रहे हैं', तो समझ जाएं कि आप लूजर हैं।
शिक्षा:-
💐 जब भी आप किसी को गले लगाएं, तो असल में उस इंसान के बारे में अच्छा सोचें। गले लगा कर सिर्फ फॉर्मेलिटी न निभाएं।
💐 बार-बार दोहराएं कि मैं सक्षम हूँ, मुझमें काबिलियत है, मैं सारी समस्याओं को हल कर सकता हूँ। ये विश्वास आपको उत्कृष्टता तक पहुँचायेंगे।
What kind of food do you feed the brain.
Every human wants to touch excellence. For this you have to examine your body how much energy is there in our body. Are you lazy or dynamic? Is your energy low or high? To touch excellence it is necessary to touch your high energy. Friends, we all eat two types of food. First is physical food and second is brain food. Things like bread, rice, lentils, vegetables come in the physical food and thoughts and feelings come in the mind. We all know that if we felt ourselves energetic after eating food, it meant the food was nutritious and good. At the same time, if we found ourselves in trouble after eating food, became gas, got stomach ache, then it meant food was bad. This also applies to brain food. You also have to give your brain food of the best and best quality.
We should pay attention to what we are studying, what we are watching, what kind of people we live with, what kind of things we are receiving from them. We should stay away from those who lose our confidence, pull us down, do evil to others, talk negative things. Such people will make us mentally ill. We should also check 24 hours whether there is any blockage in our body. Blockage means wrong idea. When you talk to bankers, tax people, traffic police, bosses, and you think, 'Man, how are people. Understand that your body has created blockage against that person. Immediately remove this blockage and free the body. Until you feel free from inside, you will not be able to touch excellence.
Finally some questions. When you hold office, is your body loose? Go dragging feet Is there no life in the body? Eye fatigue or sleep? No energy? If someone asks you how the work is going and you say 'just living it', then understand that you are a loser.
Education:-
💐 Whenever you hug someone, actually think well about that person. Don't just embrace formality.
💐 Repeat repeatedly that I am capable, I have the ability, I can solve all the problems. These beliefs will lead you to excellence.




