व्हाट्सएप्प स्टेटस पर मेरे एक मित्र ने लिखा है, 'जो लोग छोटी चीजों के लिए थैंक्स नहीं कहते, वे बड़ी चीजों के लिए भी नहीं कहते।' उनकी यह लाइन मेरे मन में काफी समय तक घूमती रही और इन्हीं सब के बीच मुझे याद आया 'थैंक्स गिविंग प्रेयर'। जब मैं छोटा था, मेरा एक क्रिश्चयन दोस्त हुआ करता था। एक दीन मैं उसके घर गया, तो आंटी ने डिनर ऑफर किया। खाना शुरू करने से पहले परिवार के सभी लोगों ने हाथ जोड़े और मन ही मन कुछ बुदबुदाया। खाना खत्म होने के बाद मैंने दोस्त से अकेले में पूछा कि आँख बंद करके तुम सब क्या कहते हो? उसने कहा कि हम गॉड को हर चीज के लिए थैंक्स कहते हैं। मैंने पूछा कि क्यों कहते हो? तो उसने अपनी मम्मी को आवाज लगा दी। आंटी ने कहा कि केवल खाना खाने के पहले ही नहीं, सुबह और रात को भी हमें भगवान को धन्यवाद कहना चाहिए। हमें जो यह जीवन मिला है, उसी की देन है। परिवार, दोस्त, नौकरी, भोजन, यह सब उसी ने तो दिया है। यह प्रार्थना हमें दयालु, शांत, खुशमिजाज, संतुष्ट व्यक्ति बनाती है। एक ऐसा इंसान बनाती है, जो हर चीज से प्यार करता है और हर किसी को प्यार देता है।
मैंने अपने पापा से यह बात कही। उन्होंने बताया कि हर धर्म में इस तरह की प्रार्थना होती है। यह सचमुच कारगर है। तुम भी करो। बचपन में कई दिनों तक मैंने भी ऐसा किया, लेकिन बड़े होने के बाद कब बंद हो गयी, याद ही नहीं रहा। दोस्त के स्टेटस को पढ़ा, तो लगा कि सचमुच अद्भुत चीज मैंने मिस कर दी। अब फिर से शुरू करने जा रहा हूँ। आप भी ट्राइ करें। दिन की शुरुआत करने से पहले भगवान को धन्यवाद दें। एक नया दिन देने के लिए, परिवार व दोस्त देने के लिए, भोजन के लिए धन्यवाद दें। उन परेशानियों के लिए भी थैंक्स कहें, जिनकी वजह से आप मजबूत बन। उस बुरे वक्त के लिए थैंक्स कहें, जिसकी वजह से आपको अच्छे वक़्त की कद्र करना आया। उन्हें वादा करें कि आज के दिन मैं खुश रहूंगा, दूसरों को खुश रखूंगा। सभी को केवल प्यार दूंगा। कोई अपशब्द नहीं कहूंगा, किसी का दिल नहीं दुखाऊंगा, गुस्सा नहीं करूंगा।
शिक्षा:-
💐 आज आपके पास जो भी चीजें हैं, उसके लिए भगवान को शुक्रिया कहना न भूलें। हर चीज को पा कर गर्व महसूस करें, बस खुश रहें, संतुष्ट रहें।
💐 केवल भगवान को ही नहीं, बल्कि अपने आस-पास के लोगों को भी छोटी-से-छोटी मदद के लिए थैंक्यू कहना न भूलें। आज से ही शुरुआत करें।
Don't forget to say thanks for everything.
One of my friends has written on WhatsApp status, 'Those who don't say thanks for small things, don't say thanks for big things also.' This line of his kept roaming in my mind for a long time and amidst all this I remembered 'Thanks Giving Prayer'. When I was young, I used to have a Christian friend. One day when I went to her house, Aunty offered dinner. Before starting the meal, all the family members folded hands and muttered something in their hearts. After the food was over, I asked my friend in private that what do you all say by closing your eyes? He said that we say thanks to God for everything. I asked why do you say? So he called his mother. Aunty said that not only before eating food, but also in the morning and at night, we should say thanks to God. The life that we have got is due to him. Family, friends, job, food, all these have been given by him. This prayer makes us kind, calm, happy, contented person. Makes a person who loves everything and gives love to everyone.
I told this to my father. He told that this type of prayer is there in every religion. It really works. You do too I also did this for many days in my childhood, but I can't remember when it stopped after growing up. When I read the friend's status, I felt that I had missed something really wonderful. Now going to start again. You also try. Give thanks to God before starting the day. Give thanks for the food, for giving family and friends, for giving a new day. Say thank you for the troubles that made you stronger. Say thanks for the bad times that made you appreciate the good times. Promise them that today I will be happy, I will keep others happy. I will give only love to everyone. Will not say any bad words, will not hurt anyone's heart, will not get angry.
Education:-
💐 Don't forget to thank God for whatever things you have today. Be proud of having everything, just be happy, be satisfied.
💐 Don't forget to say thank you not only to God but also to the people around you for even the smallest help. Get started today.
No comments:
Post a Comment