Monday, May 15, 2023

नये अंदाज में खरगोश कछुए की कहानी ।

               खरगोश-कछुआ दौड़ की कहानी तो हम सभी ने सुनी है। एक खरगोश रहता है और एक कछुआ रहता है। दोनों दौड़ लगाते हैं कि कौन ज्यादा तेज है। दौड़ में खरगोश तेज भाग कर बहुत आगे निकल जाता है। वह पीछे पलट कर देखता है, तो उसे कछुआ बहुत दूर नजर आता है। वह सोचता है कि यह धीमा कछुआ भला मुझे क्या हरायेगा? वह पेड़ के नीचे सुस्ताने लगता है और सो जाता है। जब उसकी आंख खुलती है, तो पाता है कि कछुआ दौड़ जीत गया। यह कहानी हमें यह सिखाती है कि लगातार प्रयास करते हुए, धीमे-धीमे अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते जाओ, तो सफलता जरूर मिलती है। हम सबको यही लगता है कि यह कहानी बस यहीं पर आकर खत्म हो गयी। लेकिन नहीं! असल कहानी तो अब शुरू होती है।

               दरअसल, खरगोश अपनी हर का पता लगाता है। निष्कर्ष निकलता है कि वह दौड़ अतिआत्मविश्वास की वजह से हारा। खरगोश दोबारा कछुए को दौड़ने के लिए कहता है। कछुआ मान जाता है। इस बार खरगोश शुरू से लेकर अंत तक लगातार तेज दौड़ता है और जीत जाता है। यह कहानी सीख देती है कि लगातार तेज काम करने से आपको सफलता मिलती है। लेकिन कहानी यहां भी खत्म नहीं होती।

             अब कछुआ सोचता है कि मैं खरगोश की तरह तेज भाग नहीं सकता। ऐसा कौन-सा गुण मुझमें है, जो खरगोश में नहीं है। उसे जवाब मिल जाता है। वह खरगोश को दोबारा दौड़ लगाने को कहता है, लेकिन दौड़ का रास्ता बदल देता है। दौड़ शुरू होती है और खरगोश तेजी से आगे निकल जाता है। फिनिशिंग लाइन के पहले वह नदी देखता है और तैरना न जानने की वजह से वह वहीं रुक जाता है। क्योंकि कछुए को तैरना आता था। कछुआ नदी पार कर लेता है और दौड़ जीत जाता है। यह कहानी सिख देती है कि अपने अंदर छुपी खूबी को पहचानें और उससे जीत हासिल करें। बहरहाल कहानी यहां भी खत्म नहीं होती। खरगोश और कछुआ अच्छे दोस्त बन गये। दोनों को अपनी-अपनी काबिलियत पता थी। वे अब टीम में दौड़ते हैं। आधे रास्ते खरगोश अपनी पीठ पर कछुए को ढोता है और नदी आने पर कछुआ खरगोश को अपनी पीठ पर। दोनों साथ-साथ दौड़ जीतते हैं।

शिक्षा:-

💐 जब हम टीम में काम करते हैं, तो एक-दूसरे के गुणों का सम्मान करें। परिस्थितियों के अनुसार साथियों के गुणों का इस्तेमाल करना चाहिए।

💐 हम सभी के पास खूबियां हैं। खुद को कम न समझें। अपनी खूबी को पहचानें। कभी हार न मानें। बस एक दौड़ हारने से जिंदगी खत्म नहीं होती।


The story of the tortoise and the hare in a new way.

           We all have heard the story of the hare-tortoise race.  A hare lives and a tortoise lives.  Both race to see who is faster.  In the race, the rabbit runs very fast and goes far ahead.  When he looks back, he sees the tortoise far away.  He thinks how will this slow tortoise defeat me?  He starts relaxing under the tree and falls asleep.  When he opens his eyes, he finds that the tortoise has won the race.  This story teaches us that by making continuous efforts, if you keep moving towards your goal slowly, then you will definitely get success.  We all feel that this story just ended here.  But no!  The real story begins now.

           Actually, the rabbit finds its denominator.  It is concluded that he lost the race due to overconfidence.  The hare again asks the tortoise to run.  Tortoise agrees.  This time the rabbit runs fast from start to finish and wins.  The lesson of this story is that working hard consistently gets you success.  But the story doesn't end here either.

           Now the tortoise thinks that I cannot run as fast as the hare.  What quality do I have, which is not there in a rabbit.  He gets the answer.  He asks the rabbit to run again, but changes the course of the race.  The race begins and the rabbit quickly overtakes.  Before the finishing line, he sees a river and stops there because he does not know how to swim.  Because the turtle knew how to swim.  The tortoise crosses the river and wins the race.  This story teaches us to recognize the hidden qualities within us and win from it.  However, the story does not end here either.  The hare and the tortoise became good friends.  Both knew their respective abilities.  They run in teams now.  Half way the hare carries the tortoise on its back and when it comes to the river the tortoise carries the hare on its back.  Together they win the race.


 Education:-

  💐 When we work in a team, respect each other's qualities.  The qualities of companions should be used according to the circumstances.

 💐 We all have strengths.  Don't underestimate yourself.  Know your strengths.  Never give up.  Life doesn't end just because you lose one race.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...