Tuesday, August 4, 2020

वह गलती न करें जो मेढक ने की।

'बॉयलिंग फ्रॉग सिंड्रोम'। कई लोग इसके बारे में जानते हैं और कई लोग नहीं, इसलिए आज इसे शेयर कर रहा हूँ। ये प्रयोग हम सभी को एक बेहतरीन सीख देता है। पहले जान लें कि ये है क्या? आपको बता दें कि मेढक के अंदर यह क्वालिटी होती है कि वह अपने आसपास के तापमान में खुद को बड़ी आसानी से एडजस्ट कर लेता है। प्रयोग के लिए अब एक मेढक को पानी से भरे बर्तन में रख देते हैं और पानी को धीरे-धीरे गर्म करना शुरू करते हैं। बहुत देर तक तो मेढक धीरे-धीरे गरम होते पानी में खुद को एडजस्ट करता जाता है और तापमान को सहन कर लेता है, लेकिन एक समय ऐसा आता है, जब उसे एहसास होता है कि वह अब सहन नहीं कर सकता। ऐसा सोचते ही वह बर्तन से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन चूंकि उसने अपनी पूरी ऊर्जा खुद को पानी में एडजस्ट करने में गवां दी थी, वह बाहर नहीं निकल पाता और मर जाता है।
                 हम सभी इस मेढक की तरह हैं। हम कई तरह के लोगों के साथ, कठिन परिस्थितियों में एडजस्ट करने की कोशिश करते हैं। यह ठीक भी है, लेकिन हमें यह पता होना चाहिए कि किन परिस्थितियों में एडजस्ट करना है और कब इसका सामना करना है। कई बार ऐसे मौके आते हैं, जब यह जरूरी हो जाता है कि हम सहन करने के बजाय एक्शन लें। कई लोग अजीब और विकट परिस्थितियों को सहन करते रहते हैं और उम्मीद करते रहते हैं कि एक दिन सब ठीक हो जायेगा और जब उन्हें यह अहसास होता है कि कुछ ठीक नहीं हो रहा, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।
          दोस्तों, इस बात की गांठ बांध लें। अगर हम लोगों को, खुद को भावनात्मक रूप से, शारिरिक रुप से और आर्थिक रूप से लगातार तकलीफ पहुंचाने देंगे, तो उनका प्रोत्साहन और ज्यादा बढ़ता जायेगा। वे हमें कमजोर समझेंगे। ऐसे में हमें तुरंत जंप लेना चाहिए। जंप इतनी जल्दी लें कि आपके अंदर जंप लेने की ताकत बनी रहे। अपनी जंप लेने की ऊर्जा को बचा कर रखें और मेढक जैसी गलती न करें।

शिक्षा:- 
💐 अगर एक-दो बार कोई आपको परेशान करें, चोट पहुंचाएं, धोखा दे, तो भले ही उसे माफ कर दें, लेकिन कई बार करे तो तुरंत एक्शन लें।
💐 जिस तरह लोगों के साथ अन्याय करना गुनाह, ठीक उसी तरह अन्यथा सहना भी गुनाह है। आवाज उठाएं, वरना लोग आपको हल्के में ले लेंगे।

Do not make the mistake that the frog made.

'Boiling Frog Syndrome'. Many people know about it and not many people, so today I am sharing it. This experiment gives a great lesson to all of us. First, know what it is? Let me tell you that the quality inside the frog is that it adjusts itself easily to the temperature around it. For use, we place a paddock in a vessel filled with water and start heating the water slowly. For a long time, the frog slowly adjusts itself to the hot water and tolerates the temperature, but there comes a time when he realizes that he can no longer tolerate. Thinking so, he tries to get out of the pot, but since he has lost all his energy in adjusting himself to water, he cannot get out and dies.
                 We are all like this paddock. We try to adjust to difficult situations, with many types of people. This is fine as well, but we need to know what circumstances to adjust and when to deal with it. There are occasions when it is necessary that we take action instead of tolerating it. Many people tolerate strange and formidable situations and hope that one day everything will be alright and when they realize that something is not going well, it is too late.
          Friends, tie this knot. If we allow people to hurt themselves emotionally, physically and financially, then their encouragement will increase further. They will consider us weak. In such a situation, we should jump immediately. Take the jump so quickly that you have the strength to take the jump. Save your jump energy and don't make a frog mistake.

Education:-
💐 If someone bothers you, hurts, cheats once or twice, even if you forgive it, but if you do it many times, take action immediately.
💐 Just as injustice to people is a crime, in the same way it is a crime to bear otherwise. Raise your voice, otherwise people will take you lightly.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...