आज टीचर्स डे है। यू-ट्यूब पर फ़िल्म सिटी ने इंडियन टीचर्स और स्टूडेंट्स के रिश्ते पर बनी एक बहुत प्यारी शॉर्ट फिल्म अपलोड की है। इसमें दिखाते हैं डॉक्टर विजय को, जिनके पास एक बुजुर्ग महिला मरीज़ आती है, जिनके घुटनों में बहुत दर्द। पति गुज़र चुके हैं। डॉक्टर के सामने जब वह क़्क़ती है, तो डॉक्टर को अपने बचपन की सारी बातें याद आ जाती हैं। यह बुज़ुर्ग महिला दरअसल स्कूल के दिनों में उनकी मैथ टीचर थी। स्कूल के दिनों में जब डॉक्टर विजय के मार्क्स कम आते हैं, तो मैथ टीचर उनसे इसकी वजह पूछती हैं। वह बताते हैं कि मुझे दूसरे टीचर का पढ़ाने का तरीका समझ ही नहीं आता। जब मैथ्यू टीचर उन्हें एक्सट्रा टाइम देकर मैथ्स पढ़ाती हैं और अन्य विषयों पर भी टिप्स देती हैं। विजय के मार्क्स बेहतरीन आते हैं। दोनो बेहद खुश होते हैं। मैथ्यू टीचर बताती हैं कि उनकी शादी होने वाली है इसलिए वह शहर छोड़ रही हैं। जाते-जाते टीचर कहती है कि 'विजय, तुम एक दिन बहुत बड़े आदमी बनोगे।' डॉक्टर को सारी बातें याद आ जाती है। वह 40 साल बाद अपनी टीचर को इस हालत में देख बेहद दुखी होते हैं। वे तय करते हैं कि अब टीचर का ख्याल वे खुद रखेंगे। वे अपने डॉक्टर दोस्त को फोन लगते हैं और कहते हैं कि एक बुजुर्ग महिला का ऑपरेशन करना है। ऑपरेशन का खर्च मैं उठाऊंगा। ये उन्हें मत बताना।
यह खूबसूरत और भावुक फ़िल्म एक संदेश देती है। साथ ही सवाल पूछती है कि हम में से कितने लोग इस तरह दिल से मदद करने वाले टीचर्स को याद रखते हैं और उनकी मदद करने के बारे में सोचते हैं? क्या हमारा फ़र्ज़ नहीं बनता कि आज जब हम कुछ बन गए हैं। बड़े पदों पर पहुंच गये हैं, उन टीचर्स को जा कर मिलें। उनसे पूछे कि आप कैसे हो? आपको कोई जरूरत तो नहीं? यकीन मानिये, वे टीचर्स आपसे कुछ नहीं मांगेंगे। वे तो आपको देख कर ही खुश हो जायेंगे। आप भले ही उन्हें कोई महंगा तोहफा न दे सकते हों, लेकिन कम-से-कम कुछ फूल, ग्रीटिंग कार्ड या हाथों से लिखा आभार व्यक्त करता एक खत तो दे ही सकते हैं।
शिक्षा:-
💐 जिन्होंने आपको पढ़ना-लिखना सिखाया है। अपनी जॉब से आगे बढ़ कर आपकी मदद की है। ऐसे टीचर्स का साथ न छोड़ें। उन्हें सम्मान दें।
💐 इस टीचर्स डे पर अपने टीचर्स से मिलने जरूर जाएं। उनके साथ वक़्त बिताएं। उनसे मिलकर आपको भी बहुत अच्छा महसूस होगा।
Be sure to meet your teachers on Teacher's Day.
Today is Teachers' Day. On YouTube, Film City has uploaded a very cute short film on the relationship between Indian teachers and students. It shows Doctor Vijay, who has an elderly woman patient, who suffers from knee pain. Husband has passed. When she asks in front of the doctor, the doctor remembers all the things about her childhood. This elderly woman was actually her math teacher during school days. During the school days, when Doctor Vijay's marks are less, the Math teacher asks him the reason for this. He says that I do not understand the way of teaching another teacher. When Matthew teacher gives them extra time to teach maths and also gives tips on other subjects. Victory marks are excellent. Both are very happy. Matthew Teacher tells that she is going to get married so she is leaving the city. On the go, the teacher says that 'Vijay, you will one day become a very big man'. The doctor remembers all things. After 40 years, he is very sad to see his teacher in this condition. They decide that now they will take care of the teacher themselves. He calls his doctor friend and says that an elderly woman has to be operated. I will bear the cost of the operation. Do not tell them this.
This beautiful and passionate film gives a message. At the same time, the question asks how many of us remember the teachers who help us wholeheartedly and think about helping them? Is it not our duty that today we have become something. Have reached the big posts, meet those teachers. Ask them how are you? Do you have any need? Believe me, those teachers will not ask you for anything. They will be happy to see you. You may not give them an expensive gift, but you can give at least a few flowers, greeting cards or a letter expressing your gratitude.
Education:-
💐 who have taught you to read and write. He has helped you by moving forward from your job. Do not leave such teachers. Honor them.
💐 Go to meet your teachers on this teachers day. Spend time with them. You will also feel great meeting them.
No comments:
Post a Comment