पिछले दिनों एक लड़की के बारे में पता चला। सुमन (परिवर्तित नाम) एक लड़के के साथ दो साल से रिलेशन में है। शुरुवाती दिनों में तो लड़के ने बहुत वादे किये, प्यार किया, घुमाया - फिराया, लेकिन अब वह सुमन को मारता भी है और डाँटता भी है। वह अपने दोस्तों के सामने ही सुमन का अपमान करता है। सुमन यह सब सहती है, क्योंकि वह उसे प्यार करती है। उसे लग रहा है कि वह उस लड़के को अपने प्यार से सुधार देगी। सुमन के एक दूसरे दोस्त ने जब उस लड़के के बारे में पता लगाया, तो सामने आया कि वह लड़का ठीक नहीं है। उसने यह बात सुमन को भी समझायी, लेकिन उसका कहना है, 'मैंने दो साल इस रिश्ते में इन्वेस्ट किये हैं। मेरी ज़िंदगी बर्बाद हो गयी है। अब मैं किसी और से शादी भी नहीं कर पाउंगी। मुझे कब इसी के साथ जीवन गुजारना है। मैं उसे ही शादी के लिए मनाऊंगी। भले ही वह मुझे मारे, डांटे। मैं सब कुछ सहन कर लूंगी।
सुमन की तरह ऐसी कई लड़कियां हैं, जो अपने प्रेमी या पति के दुर्व्यवहार को सहन करती रहती हैं। उन्हें लगता है कि हमने दो साल, पांच साल, दस साल इन्वेस्ट किये हैं। अब नए सिरे से ज़िंदगी शुरू नहीं की जा सकती। अब हमें ऐसे ही रहना होगा। घुट-घुट कर, मर-मर कर। लेकिन वे सभी लड़कियां शायद उन महिलाओं से नहीं मिली हैं, जिन्होंने अपने जीवन के 15 साल किसी को दिये, लेकिन जब अन्याय हुआ, तो दोबारा नये सिरे से ज़िंदगी शुरू की और आज सुखी हैं।
दरअसल, यह बात हम सभी पर लागू होती है। हम में से कई लोग किसी रिश्ते में, किसी नौकरी में, किसी बिज़नेस में, किसी कोर्स में जब कुछ साल इन्वेस्ट कर लेते हैं, तो हम उसे छोड़ने से डरने लगते हैं। यह जाहिर सी बात है कि साल इन्वेस्ट करना कोई आसान बात नहीं है। इसे छोड़ने में और दूसरी चीज को नये सिरे से शुरू करने में वक़्त लगता है, लेकिन हमें यह भी सोचना होगा कि एक तरफ इन्वेस्ट किये हुए चंद साल हैं और दूसरी तरफ आगे पड़ी पूरी ज़िंदगी। चंद सालों का इन्वेस्टमेंट बर्बाद हो जायेगा, इस डर से क्या हम अपनी पूरी ज़िंदगी ऐसे जी सकते हैं?
शिक्षा:-
💐 नयी चीज शुरू करने में देरी कभी नहीं होती। किसी ने सच ही कहा है कि 'जब जागो, तब सवेरा' । तुरंत एक्शन लें। अन्याय बिल्कुल न सहन करें।
💐 मनुष्य जीवन एक ही बार मिलता है। इसे दुःख में जी कर व्यर्थ न गवाएं। आपके सामने पूरी ज़िंदगी पड़ी है। यह बहुत लंबी है। इसे बचाएं, संवारें।
Do not waste life after a few years.
Recently came to know about a girl. Suman (name changed) has been in relationship with a boy for two years. In the early days, the boy made a lot of promises, made love, turned - around, but now he kills and scolds Suman. He insults Suman in front of his friends. Suman tolerates all this because she loves him. She is feeling that she will correct the boy with her love. When another friend of Suman found out about that boy, it came to light that the boy was not well. He also explained this to Suman, but he says, 'I have invested in this relationship for two years. My life is ruined Now I will not be able to marry anyone else. When do I have to live with this? I will convince her for marriage only. Even if he kills me, scold. I will bear everything.
Like Suman, there are many girls who continue to tolerate the mistreatment of their lover or husband. They think that we have invested two years, five years, ten years. Now life cannot be started afresh. Now we have to remain like this. Knee-by-knee, die-after. But all those girls have probably not met those women who gave 15 years of their life to someone, but when injustice happened, they started life again and are happy today.
Actually, this thing applies to all of us. When many of us have invested a few years in a relationship, in a job, in a business, in a course, we are afraid to leave it. It is obvious that investing a year is not an easy thing. It takes time to leave it and start the other thing anew, but we also have to think that there are few years invested on one side and whole life ahead on the other. Investments of a few years will be ruined, because of this fear, can we live our whole life like this?
Education:-
💐 There is never a delay in starting a new thing. Someone has rightly said that 'When you wake up, it is morning'. Take action immediately. Do not tolerate injustice at all.
💐 Human life comes only once. Do not waste it by living in misery. You have had a whole life in front of you. It is too long. Save it, groom it.
Achha h
ReplyDelete