Saturday, June 12, 2021

नजरिया बदलें, ज़िंदगी बदल जाएगी।

 क्या हमारा रवैया यानी दृष्टिकोण वास्तव में सब कुछ प्रभावित करता है? तो जवाब है 'हां'। यह हमारे जीवन के सभी क्षेत्रों में मदद या बाधा उत्पन्न कर सकता है। यहां हम दृष्टिकोण की कुछ बातें बता रहे हैं, जो जीवन के एक ऐसे तरीके की ओर ले जाती हैं, जो आपके लिए समृद्ध आसान बनाते हैं।

       आप स्वस्थ नहीं हो सकते हैं? आप समृद्ध नहीं हो सकते? अगर आपका रवैया या दृष्टिकोण अच्छा नहीं है तो। याद रखें जीवन में हमें जो कुछ भी प्राप्त होता है, वह हमारे एटीट्यूड यानी हमारे रवैये से आता है। हम ही तय करते हैं कि हम कैसा महसूस करना चाहते हैं, हम चीजों को कैसे देखते हैं .....

1. आप समृद्ध हो सकते हैं।

        हम वही बनते हैं, जिसके बारे में हम सोचते हैं। इसलिए ' मेरे पास पैसा नहीं है' या 'मैं कभी अमीर नहीं बनूंगा' या 'मैं हमेशा बदकिस्मत हूं' जैसे नकरात्मक विचारों को सोचकर खुद को सीमित न करें। उन सभी अद्भुत चीजों के बारे में सोचना चुनें, जो आप अपने जीवन में चाहते हैं। अपने लक्ष्यों के बारे में सोचते हुए मुस्कुराएं। अपने आप को एक सुंदर सफल जीवन का आनंद लेते हुए देखें। सकारात्मक बयान दें, जो बताते हैं कि आप सफल औऱ समृद्ध हैं। उदाहरण के लिए, आप इस कथन को बार-बार दोहरा सकते हैं, 'मैं जो कुछ भी करता हूँ, उसमें समृद्ध होता हूँ।'

2. ज्ञान और अच्छी समझ हासिल करें।

        हर दिन अपने दिमाग को विकसित करने में समय बिताएं। हमेशा कुछ-न-कुछ सीखने के लिए तैयार रहें। उन चीजों का अध्ययन करें, जो आपको अपने काम, क्षेत्र और उद्दोग के बारे में अधिक ज्ञान और समझ प्राप्त करने में मदद करती हैं। ऐसे नकारात्मक लोगों से अलग हो जाएं, जो हमेशा जीवन और समस्याओं के बारे में शिकायत करते हैं। ज्ञान प्राप्त करना औऱ सफल लोगों की संगति में रहना आपको समृद्ध बनायेगा। इस तरह आप अधिक अवसरों और धन को आकर्षित करना शुरू कर देंगे।

3. दयालु हों।

         लोगों के प्रति दयालु होने से हमें खुशी मिलती है और किसी के लिए कुछ अच्छा करने की स्मृति हमें उसे फिर से करने के लिए प्रेरित करती है। समृद्ध लोगों में लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करने की आदत होती है, जो उनके साथ-साथ उन लोगों के लिए भी उदारता और खुशी का एक चक्र बनाता है, जो उनसे कमतर हैं। आप जिस किसी से भी बात करते हैं, उसे पहले से बेहतर औऱ खुश महसूस कराने के लिए इसे एक अभ्यास बनाएं। आप जो कुछ भी और जैसा करेंगे, वह आपके पास वापस आता है।

4. लक्ष्यों के लिए कदम उठाएं।

        समृद्ध लोग बड़े लक्ष्य निर्धारित करते हैं और वे वहां पहुँचने के लिए लगातार कोशिश करते हैं। आपको अपने लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट होना चाहिए। यह आपके मन को जो आप चाहते हैं, उसके लिए एक मजबूत छवि देने में मदद करता है। एक बार जब आप अपने लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट हो जाएं, तो उन्हें प्राप्त करने के लिए एक योजना तैयार करें। जब आप कोई कार्यवाई करते हैं, तो न केवल आपके पास बेहतरीन संसाधन आते हैं, बल्कि आपको फीडबैक भी मिलता है, जिससे आपको यह समझने में मदद मिलती है कि आपकी रणनीतियां काम कर रही हैं या नहीं। हर दिन वो चीजें करें, जो आपको अपने लक्ष्य के करीब ले जाएंगी।



Change your attitude, life will change.



Does our attitude really affect everything? So the answer is 'yes'. It can help or hinder in all areas of our life. Here we are listing some of the attitudes that lead to a way of life that makes it easy for you to prosper.

       You can't be healthy? You can't be rich? If your attitude or attitude is not good. Remember whatever we get in life comes from our attitude. We decide how we want to feel, how we see things.....

1. You can be prosperous.

        We become what we think about. So don't limit yourself to negative thoughts like 'I don't have money' or 'I'll never be rich' or 'I'm always unlucky'. Choose to think about all the wonderful things you want in your life. Smile while thinking about your goals. See yourself enjoying a pretty successful life. Make positive statements that show that you are successful and prosperous. For example, you can repeat the statement over and over again, 'I prosper in everything I do.'

2. Gain knowledge and good understanding.

        Spend time developing your mind every day. Always be ready to learn something. Study those things which help you to gain more knowledge and understanding about your work, field and industry. Get away from negative people who are always complaining about life and problems. Gaining knowledge and being in the company of successful people will make you prosperous. This way you will start attracting more opportunities and money.

3. Be kind.

         Being kind to people makes us happy and the memory of doing something good for someone motivates us to do it again. Rich people have a habit of treating people well, which creates a circle of generosity and happiness for them as well as those who are less than them. Make it a practice to make everyone you talk to feel better and happier than ever. Whatever else you do, it comes back to you.

4. Take action towards goals.

        Rich people set big goals and they constantly try to reach them. You must be clear about your goals. It helps to give your mind a strong image of what you want. Once you are clear about your goals, devise a plan to achieve them. When you take an action, not only do you have access to great resources, but you also get feedback, which helps you understand whether your strategies are working. Do things every day that will take you closer to your goal.


No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...