जब हम किसी को क्षमा करते हैं, तो हम अपने अहंकार के दृष्टिकोण के बजाय ब्रम्हांड की उस प्रक्रिया को प्रकट करने की अनुमति देते हैं, जो हमारे जीवन में शांति और खुशी लाएगी। क्षमा करने और नकारात्मक भावनाओं को दूर करने के कुछ तरीकों के बारे में बता रहे हैं:-
जब आप किसी से नाराज होते हैं, किसी के प्रति शत्रुता की भावना रखते हैं, तो ये भावनाएं एड्रेनलिन और कोर्टिसोल जैसे हार्मोन जारी करती हैं। जिसका प्रभाव हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली व हृदय की कार्यशैली पर पड़ता है। दूसरी ओर, जब आप क्षमा करते हैं, निर्णय व दोष का बोझ छोड़ देते हैं, तो मन शांत हो जाता है और आप तनाव से मुक्त हो जाते हैं। अगर आप भी खुशहाल ज़िंदगी जीना चाहते हैं, तो कुछ आदतों को अपने जीवन का हिस्सा बना लें, जिसे:-
1. कागज पर साझा करें विचार।
अपने विचारों को कागज पर लिखना भी आपके मन के बोझ को कम कर सकता है। उदाहरण के लिए, लिखिए कि किस तरह से आप जो गुस्सा महसूस कर रहे हैं, वह आपको प्रभावित कर रहा है। अपने जीवन के हर क्षेत्र के बारे में सोचें और लिखें कि आपका अतीत कैसे आपकी सफलता की राह में रुकावट पैदा कर रहा है। यह आपके दिमाग को समझाने में मदद करेगा कि आपको अतीत से बाहर निकालने और जल्द ही माफ करने की जरूरत क्यों है?
2. एक सूची बनाएं।
उन लोगों की सूची बनाएं, जिन्होंने आपको चोट पहुंचाई है या आपको किसी भी तरह से शरीरिक, मानासिक और भावनात्मक रुप से नुकसान पहुंचाया है। अपना दाहिना हाथ लें, इसे प्रत्येक नाम पर रखें और दोहराएं, 'मैं आपको पूरी तरह से माफ करता हूँ, मैं आपको अच्छे स्वास्थ्य और खुशी का आशीर्वाद देता हूँ।' प्रत्येक व्यक्ति के लिए इन कथनों को तीन बार दोहराएं।
3. ध्यान करें।
कुछ सेकंड के लिए स्थिर बैठने की कोशिश करें। मौन में बैठते हुए अपने आपको अपने वास्तविक आत्मा से जोड़ने का प्रयास करें। कुछ मिनटों के लिए अपने सांस पर ध्यान दें। यदि विचार आते हैं, तो उन्हें आने दें, उन्हें रोकने की कोशिश न करें। जिस क्षण आप विचारों को नोटिस करते हैं, बस धीरे-धीरे कुछ गहरी सांस लें। धीरे-धीरे अपना ध्यान अपनी सांस पर वापस लाएं। फिर मानसिक रूप से इन शब्दों को बोलें, 'मैं सभी को क्षमा करता हूँ।'
4. जप की शक्ति।
अपने मन में चल रहे नकरात्मक विचारों को रोकने के लिए किसी मंत्र का जप एक शानदार तरीका है। विशेष रूप से 'ओम' और 'गायत्री मंत्र' का जप नकरात्मक भावों को काटने में मदद करता है। यह आपको शांति प्रदान करता है और भावनात्मक स्थिरता लाता है। मौखिक रूप से धीरे-धीरे जप करें, ताकि कंपन आपके पूरे वातावरण में फैल जाए।
Your health is related to forgiveness.When we forgive someone, we allow the cosmic process to manifest, rather than our egoistic approach, that will bring peace and happiness to our lives. Here are some ways to forgive and overcome negative emotions:-
When you are angry with someone, have feelings of hostility towards someone, these feelings release hormones like adrenaline and cortisol. Which affects the functioning of our immune system and heart. On the other hand, when you forgive, let go of the burden of judgment and blame, the mind becomes calm and you are free from stress. If you also want to live a happy life, then make some habits a part of your life, which:-
1. Share ideas on paper.
Writing your thoughts on paper can also reduce the burden of your mind. For example, write down how the anger you feel is affecting you. Think about every area of your life and write down how your past is blocking your path to success. This will help explain to your mind why you need to let go of the past and forgive sooner.
2. Make a list.
Make a list of people who have hurt you or harmed you in any way, physically, mentally and emotionally. Take your right hand, place it on each name and repeat, 'I completely forgive you, I bless you with good health and happiness.' Repeat these statements three times for each person.
3. Meditate.
Try sitting still for a few seconds. Try to connect yourself with your real soul while sitting in silence. Pay attention to your breath for a few minutes. If thoughts come, let them come, don't try to stop them. The moment you notice the thoughts, just slowly take a few deep breaths. Slowly bring your attention back to your breath. Then mentally say these words, 'I forgive everyone.'
4. Power of Chanting.
Chanting a mantra is a great way to stop negative thoughts running through your mind. Especially the chanting of 'Om' and 'Gayatri Mantra' helps in cutting negative emotions. It brings you peace and brings emotional stability. Chant orally slowly, so that the vibration spreads throughout your environment.
No comments:
Post a Comment