सच बोलना अच्छी बात है, लेकिन कभी कुछ मौकों पर अगर हम झूठ बोल देंगे, तो इससे कुछ नुकसान नहीं होगा। बस सामनेवाला खुश हो जायेगा। मेरा एक दोस्त है, जो लोगों को उनके मुंह पर उनकी कमियां गिना देता है। अगर कोई पूछे कि मैं मोटी हो गयी हूँ न? तो वह कहता, 'हाँ, बिल्कुल भैंस लग रही हो।' जब उससे कोई कहता है कि तुम थोड़ा झूठ बोल देता, तो क्या चला जाता तुम्हारा। वह पलट कर जवाब देता है, 'मैं झूठ नहीं बोल सकता। किसी को बुरा लगना है, तो लगे। मैं तो ऐसा ही हूँ।'
अगर आपका भी स्वभाव कुछ ऐसा ही है, तो इसे बदलें। दूसरों की खुशी के लिए, रिश्तों में गर्माहट बनी रहे, इसलिए थोड़ा झूठ बोलना भी सिख लें। उदाहरण के तौर पर आपका किसी से झगड़ा हो गया। आप सामने वाले कि बात से सहमत नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अगर आप उसके विरोध में कहेंगे, तो झगड़ा और बढ़ सकता है। ऐसे मौकों पर यह कह दें कि मैं भी आपसे सहमत हूँ। इस तरह झगड़ा तुरंत खत्म हो जायेगा। हो सके तो बाद में मौका देखकर आराम से अपनी बात घुमाकर समझा दें। दूसरा उदाहरण, आपकी पत्नी ने नयी ड्रेस पहनी है और पुछ रही है कि मैं मोटी तो नहीं लग रही? आप कह दें कि नहीं, तुम बहुत अच्छी लग रही हो। अक्सर महिलाएं ऐसे सवालों के जवाब में बुराई नहीं सुनना चाहतीं। उनका दिल टूट जाता है और आत्मविश्वास खो जाता है। उस वक़्त तारीफ कर दें। भले ही बाद में उन्हें प्यार से कह दें कि थोड़ी एक्सरसाइज से तुम और ज्यादा सुंदर दिखोगी।
कई बार हम किसी मुसीबत में फंस जाते हैं और हमें पता होता है कि हम इस परिस्थिति से बाहर निकल सकते हैं। ऐसे में जब हमारा कोई करीबी हमें तनाव में देखता है और वजह जानना चाहता है, तो हम झट से उसे सब कुछ बता देते हैं। यह जानते हुए भी कि वह इस परिस्थिति में कोई मदद नहीं कर पायेगा। ऐसी स्थिति में हम उन्हें 'कोई खास बात नहीं' का झूठ बोल कर शांत कर सकते हैं। सोचने वाली बात है कि अगर हम सच बता देंगे, तो वह कुछ कर तो नहीं सकता, उल्टा तनाव में आ जायेगा।
शिक्षा:-
💐 ऐसे झूठ बोल देने चाहिए, जिससे किसी का नुकसान नहीं हो रहा है और कोई इंसान खुश हो रहा है। यह भी एक अच्छी आदत है।
💐 सच बोलने के पहले कुछ देर सोचें कि ऐसा बोलने से क्या-क्या नुकसान हो सकता है। इस तरह आप परिस्थितियों को आसानी से हैंडल कर लेंगे।
Sometimes you have to tell a lie.
It is a good thing to tell the truth, but sometimes if we lie on some occasions, then it will not hurt anything. Just the front person will be happy. I have a friend who counts people's faults on their face. If someone asks that I am fat, isn't it? So he would say, 'Yes, you are looking like a buffalo.' When someone tells him that you would have lied a little, what would have happened to you? He turns back and replies, 'I can't lie. If someone wants to feel bad, then do it. I am just like that.
If you too have a similar nature, change it. For the happiness of others, to keep the relationship warm, so learn to lie a little. For example, you had a quarrel with someone. You do not agree with the point of the front. In such a situation, if you say against him, then the quarrel may increase further. On such occasions, say that I also agree with you. In this way the quarrel will end immediately. If possible, see the opportunity later and explain your point comfortably. Another example, your wife is wearing a new dress and is asking whether I look fat? You say no, you look great. Often women do not want to hear evil in response to such questions. His heart breaks and confidence is lost. Praise him at that time. Even though later tell them lovingly that with a little exercise you will look more beautiful.
Sometimes we get caught in some trouble and we know that we can get out of this situation. In such a situation, when someone close to us sees us under stress and wants to know the reason, we quickly tell everything to him. Knowing that he would not be of any help in this situation. In such a situation we can pacify them by lying 'nothing special'. It is a matter of thinking that if we tell the truth, then he cannot do anything, on the contrary, he will come under stress.
Education:-
💐 Such lies should be told, due to which no one is harmed and a person is becoming happy. This is also a good habit.
💐 Before speaking the truth, think for a while that what harm can be done by saying such a thing. In this way you will handle the situations easily.
No comments:
Post a Comment