कई बार हमें वर्कप्लेस में काम करने में परेशानी आती है, क्योंकि वहां पर हर कोई हमें नापसंद करता है? कई बार तो वजहें साफ होती हैं, जिनको आप ठीक नहीं कर सकते। उदाहरण के तौर पर लोगों को आपका चेहरा पसंद नहीं। या आप उस जाति के हैं, जो उन्हें पसंद नहीं। या आप बॉस हैं, जो काम करने का प्रेशर देते हैं, इसलिए वे आपको नापसंद करते हैं। जब इस तरह की वजह है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, लेकिन कई बार दूसरी वजहों से वे हमें नापसंद करने लगते हैं। हमें चाहिए कि उन वजहों को पता लगायें और उन्हें ठीक करने की कोशिश करें।
हो सकता है कि कमी हमारे अंदर ही हो। आप खुद को चेक करें कि कहीं आप हर किसी को अपना दुखड़ा तो नहीं सुनते? अगर ऐसा है, तो इसे बंद करें। कई बार कलीग्स उन लोगों से दूर भागते हैं, जो निजी समस्याओं को लेकर बैठे रहते हैं। कलीग्स के दूर भागने की एक बड़ी वजह गॉसिप भी होती है। जब आप जरूरत से ज्यादा गॉसिप करते हैं, तो लोग आप पर भरोसा करना बंद कर देते हैं। वे यह मानने लगते हैं कि आप पीठ पीछे बोलने वाले लोगों में हैं। आज किसी और कि बुराई कर रहे हैं, तो कल हमारी खुद की भी कर सकते हैं।
अगर आप किसी ऑफिस में काम करते हैं, तो आपका बहुत कम और बहुत ज्यादा बोलना भी काफी मायने रखता है। अगर आप मीटिंग के दौरान जरूरत से ज्यादा बोलते हैं और बोल कर खुद को हाईलाइट करना चाहते हैं, तो लोग आपसे चिढ़ने लगेंगे। वहीं अगर आप मीटिंग्स या पार्टी में हमेशा चुप रहेंगे, तो लोग आपको बुलाना ही बंद कर देंगे। सोचने वाली बात है कि अगर किसी का होना या न होना बराबर है, तो उसे आमंत्रित ही क्यों करना। आखिरी और जरूरी बात। यदि आप वर्कप्लेस पर सलीके के कपड़े नहीं पहनते, आपके पास से दुर्गंध आती है, आपके हेयर स्टाइल या किसी चीज में कोई बात अजीब हो, आपको बातचीत का ढंग न आता है, फालतू मजाक आप करते हैं, तो भी लोग आपसे दूर भागेंगे। कोई भी ऐसे व्यक्ति के साथ उठना-बैठना नहीं चाहेगा, जिसकी वजह से उसका मजाक उड़े।
शिक्षा:-
💐 हमेशा हर किसी की मदद करें, लेकिन कभी भी मदद करने के बाद उन पर अहसान न थोपें। साथ ही उनका क्रेडिट लेने की कोशिश न करें।
💐 अपने आसपास के माहौल को देखें और उसी के अनुसार कपड़े पहनें और लोगों से बात करें। खुद आगे बढ़ कर फालतू मजाक ऑफिस में न करें।
Know, for what reasons do people run away?
Sometimes we find it difficult to work in the workplace because everyone there dislikes us? Sometimes the reasons are clear, which you cannot fix. For example, people don't like your face. Or you belong to a caste they don't like. Or you are the boss, who gives pressure to work, so they dislike you. When there is such a reason, then you do not need to worry, but sometimes they start disliking us for other reasons. We need to find out those reasons and try to fix them.
May be the deficiency is within us. You check yourself whether you do not listen to your sorrows to everyone? If so, turn it off. Sometimes colleagues run away from those people, who sit with personal problems. Gossip is also a major reason for the running away of the colleagues. When you gossip excessively, people stop trusting you. They start to believe that you are one of the people who talk behind your back. Today if you are doing bad to someone else, then tomorrow you can do our own too.
If you work in an office, then your speaking too little and too much also matters a lot. If you speak excessively during the meeting and want to highlight yourself by speaking, then people will start getting irritated with you. On the other hand, if you are always silent in meetings or parties, then people will stop calling you. It is a matter to think that if someone's presence or absence is equal, then why invite him. Last and important thing. If you don't dress well at the workplace, you smell bad, there's something weird about your hair style or something, you don't know how to communicate, you make stupid jokes, people will run away from you. No one wants to hang out with someone who makes them laugh.
Education:-
💐 Always help everyone, but never impose a favor on them after helping. Also don't try to take credit for them.
💐 Observe the environment around you and dress accordingly and talk to people. Don't go ahead and make unnecessary jokes in the office.
No comments:
Post a Comment