स्टीव जॉब्स की जिंदगी ने दुनियाभर में करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। उनके बातचीत करने का तरीका हो या प्रस्तुतिकरण की बात हो या फिर किसी भी उत्पाद को देखने और मार्केट करने का स्टाइल हो, सबकुछ अलग सोच लिये होता था। इसी अलग सोच ने उन्हें स्टीव जॉब्स बनाया। आइये, उनकी सफलता के मूलमंत्र पर एक नजर आज डालें। स्टीव के अनुसार अगर आप अपने काम से प्यार करते हैं तब अच्छा है। दुनियाभर में कई लोग ऐसे हैं, जो ऐसा काम कर रहे हैं, जो उन्हें दिल से पसंद नहीं। अगर दुनियाभर में ऐसा हो जाये कि जिसे जो काम पसंद है, वह वही करे तो दुनिया ही बदल जायेगी। वे कहते थे कि दुनिया को पता चलना चाहिए कि, आप कौन हैं? दुनिया को बदलने की क्षमता, जब तक आप में नहीं होगा, तब तक दुनिया आपको नहीं पहचानेगी।
स्टीव ने अपनी जिंदगी में मना करना खूब सीखा था और इसका फायदा भी उन्हें मिला था। जब वे 1997 में वापस एप्पल में आये थे, तब कंपनी के पास 350 उत्पाद थे। मात्र दो सालों में उन्होंने उत्पादों की संख्या कम करके 10 कर दी। उन्होंने केवल 10 उत्पादों पर ध्यान केंद्रित किया और सफलता भी पायी।
स्टीव मानते थे कि जब तक आप अपने ग्राहकों को अलग तरह का अनुभव नहीं देंगे, वे आपके उत्पादों की तरफ आकर्षित बिल्कुल भी नहीं होंगे। यही कारण था कि उन्होंने एप्पल स्टोर्स को कुछ अलग तरह का बनाया, जहां पर ग्राहकों के लिए एक अलग तरह का अनुभव था और एप्पल कंपनी के प्रति लोगों के बीच भावनात्मक लगाव हो गया था।
वे कहते थे कि अगर आपके पास अच्छे आइडियाज हैं और आप इसे सभी के सामने रख नहीं पाये, तो ऐसे आइडियाज का क्या काम। स्टीव हमेशा यही कहते हैं की अपने ग्राहकों को उत्पाद नहीं सपने बेंचो। उनका कहना था कि आपके ग्राहकों को आपके उत्पाद के बारे में जानने से कोई मतलब नहीं है, उन्हें उनकी आशाओं और आकांक्षाओं से मतलब है और अगर आपने उनके सपनों को उत्पाद से जोड़ा तभी आपको सफलता मिलेगी।
शिक्षा:-
💐 आप जितनी चीजों में माहिर हो सकते हैं, हो जाएं। स्टीव जॉब्स ने कैलीग्राफी हॉस्पिटेलिटी में हाथ आजमाया, जो बाद में उन्हें काम आया।
💐 केवल अपने सपनों के बारे में न सोचें। ये जानने की कोशिश करें कि लोगों के सपने क्या हैं? तभी आप उनके मुताबिक प्रोडक्ट बना सकेंगे।
Take success mantras from Steve Jobs.
The life of Steve Jobs has influenced millions of people around the world. Be it the way of his conversation or presentation or the style of viewing and marketing any product, everything was thought out differently. This different thinking made him Steve Jobs. Let's take a look at the mantra of his success today. According to Steve, if you love your work then it is good. There are many people all over the world, who are doing such work, which they do not like from their heart. If it happens all over the world that whoever likes to do the work, then the world itself will change. He used to say that the world should know who you are. The world will not recognize you until you have the ability to change the world.
Steve had learned a lot in his life to refuse and he also got the benefit of it. When he joined Apple back in 1997, the company had 350 products. In just two years, they reduced the number of products to 10. He focused on only 10 products and found success.
Steve believed that unless you provide a different experience to your customers, they will not be attracted to your products at all. This was the reason that he made Apple Stores something different, where there was a different kind of experience for the customers and there was an emotional attachment among the people towards the Apple company.
He used to say that if you have good ideas and you could not put it in front of everyone, then what is the use of such ideas. Steve always says that sell dreams to your customers, not products. He said that it's not about your customers knowing about your product, what matters to them is their hopes and aspirations, and only if you connect their dreams with the product will you be successful.
Education:-
💐 Become an expert in as many things as you can. Steve Jobs tried his hand at calligraphy hospitality, which later came in handy.
💐 Don't just think about your dreams. Try to know what are people's dreams? Only then you will be able to make products according to them.
No comments:
Post a Comment