कई बार ऐसा होता है कि ऑफिस में लोग हमारे खिलाफ हो जाते हैं, हमारी बुराई करते हैं और हमारे कार्यों में कमियां निकालने लगते हैं।जब ऐसा होता है, तो हम निराश हो जाते हैं और उन लोगों के पास जा - जाकर अपनी सफाई देते हैं। हम सभी को साबित करने की कोशिश करते हैं कि मैं ऐसा नहीं हूं, मैंने यह नहीं किया, मेरे ऐसा करने का मतलब यह नहीं था, वह जो बोल रहा है वह सरासर झूठ है.... आदि। लेकिन, ऐसा करना हमारे अंदर आत्मसम्मान की कमी दर्शाता है। जब हमें यह पता है कि हम जो कर रहे हैं या हमने जो किया है, वह सही है, तो हम क्यों लोगों को साबित करने की कोशिश में इतने परेशान हों? यह लोगों की गलती है कि वे हमें नहीं समझ रहे।
कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोग हमारी किसी खूबी से जलन करने लगते हैं, इसलिए बुराई करना शुरू कर देते हैं। ऐसे लोगों के सामने अपना आत्मसम्मान खोने की जरूरत नहीं है। वे लोग तो खुद दर्द, जलन, घाव में जी रहे हैं, आपसे डरे हए हैं, उनसे कैसा शिकवा? उन्हें माफ कर दीजिए, ऐसे लोगों के प्रति नफरत भी दिल में बिल्कुल न आने दें। बस अपना काम करते जाएं।
इस तरह का दौर हर इंसान की ज़िंदगी मे आता है, जब हमें लगता है कि हम अकेले पड़ गये हैं। बस यही वो समय है, जब हमें अपने आत्मसम्मान को मजबूत करना होगा। अपना संयम बनाये रखना होगा। यह सोच कर कि यह छोटा-सा दौर भी निकल जायेगा। यही वह समय है जब आप अपनी विशेषताओं को और बढ़ा सकते हैं। ऐसे समय में आप अपने काम पर ही फोकस करें। लोग पीठ पीछे क्या कहते हैं, उस पर कतई ध्यान न दें।
एक बात और यह कि अपनी विशेषताओं को खुद तक सीमित न रखें। अपनी प्रतिभा को दूसरों के साथ बांटें। कई बार हम डरते हैं कि यदि मैंने इसे सब कुछ सीखा दिया, तो यह मुझसे आगे निकल जायेगा। इस गलतफहमी को दूर करें। आप जितना ज्ञान बाटेंगे, वह उतना ही बढ़ेगा। एक फायदा और होगा कि ज्ञान बांटने से आपको सुकून मिलेगा। यदि सामनेवाला आपसे आगे भी निकल जाये, तो आपको यह खुशी जरूर होगी कि इसे आपने ही सिखाया है।
शिक्षा:-
💐 जिस तरह माता-पिता अपने बच्चे से और टीचर अपने स्टूडेंट से जलन नहीं रखते, भले ही उन्होंने सब सिखाया हो, हमें भी वैसा ही करना चाहिए।
💐 लोग भले ही आपको स्पर्धा के लिए उकसायें, आपके खिलाफ बुरी बातें कहें, आप मन ही मन बस एक ही बात दोहरायें कि 'मैं इस दौड़ में नहीं हूं।'
Why clean up when you're on the right track?
Many times it happens that people in the office turn against us, talk bad about us and find fault in our actions. When this happens, we get frustrated and go to those people and give our clarification. Are. We try to prove to everyone that I am not like that, I did not do this, I did not mean to do that, what he is saying is a total lie….etc. But, doing so shows a lack of self-respect in us. When we know that what we are doing or what we have done is right, why should we bother trying to prove it to people? It is people's fault that they do not understand us.
Many times it also happens that some people get jealous of some of our qualities, so they start doing bad things. There is no need to lose your self respect in front of such people. Those people themselves are living in pain, jealousy, wounds, they are scared of you, what is the complaint with them? Forgive them, don't even let hatred towards such people enter your heart. Just go on doing your work.
This type of phase comes in the life of every human being, when we feel that we are alone. This is the only time when we have to strengthen our self-esteem. You have to maintain your patience. Thinking that even this short period will pass. This is the time when you can further enhance your attributes. At such a time, focus only on your work. Never pay attention to what people say behind your back.
One more thing, don't limit your specialties to yourself. Share your talent with others. Sometimes we fear that if I teach it everything, it will overtake me. Clear this misconception. The more knowledge you share, the more it will grow. There will be another advantage that by sharing knowledge you will get peace. If the person in front goes even further than you, then you will definitely be happy that you have taught him.
Education:-
💐 Just as parents are not jealous of their children and teachers are not jealous of their students, even if they have taught everything, we should also do the same.
💐 Even if people provoke you to compete, say bad things against you, you just repeat one thing in your mind that 'I am not in this race.'
No comments:
Post a Comment