Friday, June 16, 2023

सिर्फ दूसरों से बदलने की अपेक्षा न करें।

             हमेशा यही कहा जाता है कि हमें बदलना होगा। बदलना तो होगा, क्योंकि बदलते रहना जरूरी है। कंपनी में जगह और साथियों से सम्मान पाना है, तो बदलना होगा, लेकिन क्या हम इसके लिए खुद तैयार रहते हैं? शायद नहीं। जब भी बदलने की बात होती है, तो हम हमेशा यही अपेक्षा करते हैं कि सामनेवाले को बदलने की जरूरत है। हममें से ज्यादातर लोग खुद को परफेक्ट मानते हैं। हम यही सोचते हैं कि हम तो बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन हमारे साथ के लोग सही नहीं हैं। असल में खुद को बदलने के लिए हमें अतिरिक्त प्रयास करने होते हैं, जो हम साधारणतः नहीं करना चाहते। आप अपने कलीग से खराब से बात करते हैं, लेकिन उससे यही उम्मीद रखते हैं कि वह आपसे बहुत प्यार से बात करे। क्यों? आप अपने कलीग के प्रति द्वेष रखते हैं, लेकिन उससे ईमानदारी की उम्मीद करते हैं, क्यों? खुद को बदलिए और जो आपके साथ गलत हैं या खराब हैं, उनसे सीखिए कि जिस तरह उनकी बातें आपको बुरी लगती हैं, उसी तरह आपकी भी इस तरह की बातें सामनेवाले को हर्ट कर सकती हैं। 

         हकीम लुकमान की ख्याति दूर-दूर तक थी। वे अपनी दवाओं के साथ-साथ अच्छी नसीहतों के लिए भी लोकप्रिय थे। वे जितने कुशल हकीम थे, उतने ही नेकदिल इंसान भी। लोग उनके पास मात्र अपनी शारीरिक बीमारियों का इलाज कराने ही नहीं, बल्कि मन की उलझनों व बौद्धिक जिज्ञासाओं के समाधान के लिए भी आते थे। कोई उनके पास से निराश नहीं लौटता।

         एक दिन एक व्यक्ति लुकमान के पास आया और थोड़ी देर की बातचीत के बाद उसने सवाल किया, "हकीम साहब, मैं जानना चाहता हूं, कि आपने इतनी शिष्टता और सभ्यता कहां से सीखी?"

          हकीम साहब ने उत्तर दिया, "अशिष्ट और असभ्य लोगों से।" उस व्यक्ति ने आश्चर्य से पूछा, "यह कैसे संभव है, भला अशिष्ट और असभ्य लोग किसी को क्या सीखा सकते हैं?"

        तब लुकमान बोले, "तुम गलत कह रहे हो। जरा सोच कर देखो। मुझे अशिष्ट और असभ्य लोगों की जो बातें बुरी लगीं, उन्हें मैं तत्काल त्याग दिया। उनके जिस व्यवहार ने मुझे कष्ट पहुंचाया, उसे मैंने भी करना छोड़ दिया। मैंने यह सोचा कि जो बात मुझे अप्रिय लगी, वह औरों को भी अप्रिय लगेगी। इस प्रकार मैंने अशिष्ट लोगों से ही शिष्टता सीखी है।" हकीम लुकमान ने फिर कहा, "एक बात जीवन में गांठ बांध लो। तुम ज्ञानी से अधिक अज्ञानी से सीख सकते हो, बशर्ते कि तुम्हें सीखने का तरीका मालूम हो। ज्ञानी तुम्हें वह सिखाएगा जो होना चाहिए, जबकि अज्ञानी बताएगा कि क्या नहीं होना चाहिए।" वह व्यक्ति उनकी बात का मर्म समझ गया और उसने उसे एक सबक मानकर ग्रहण कर लिया।

शिक्षा:-

💐 आप ज्ञानी से अधिक अज्ञानी से सीख सकते हैं, बशर्ते कि आपको सीखने का तरीका मालूम हो।

💐 बदलाव की शुरुआत खुद से करें। आप बदलेंगे, तो आपके साथ के लोग भी आपके हिसाब से बदलना शुरू हो जायेंगे।


    Don't just expect others to change.

            It is always said that we have to change.  It has to change, because it is necessary to keep changing.  If we want to get place in the company and respect from colleagues, then we have to change, but are we ready for this?  Probably not.  Whenever it comes to change, we always expect that the other person needs to change.  Most of us consider ourselves perfect.  We think that we are absolutely fine, but the people around us are not friendly.  In fact, to change ourselves, we have to make extra efforts, which we usually do not want to do.  You talk badly to your colleague, but expect him to talk to you very lovingly.  Why?  You have a grudge against your colleague, but expect honesty from him, why?  Change yourself and learn from those who are wrong or bad with you that just as their words hurt you, in the same way your words can hurt the other person.

           The fame of Hakim Luqman was far and wide.  He was popular for his medicines as well as good advice.  He was as skilled a doctor as he was a kind hearted person.  People used to come to him not only for the treatment of their physical ailments, but also for the solution of the confusions of the mind and intellectual curiosities.  No one returns disappointed from him.

          One day a person came to Lukman and after a brief conversation he asked, "Hakim sahib, I want to know from where you learned so much politeness and decency?"

          Hakim Sahib replied, "From rude and uncivilized people."  The man asked in surprise, "How is this possible, what can rude and uncivilized people teach anyone?

          Then Lukman said, "You are saying wrong. Just think about it. I immediately gave up what I found bad about rude and uncivilized people. I also stopped doing their behavior which hurt me. I did this.  Thought that what I found unpleasant, others would also find it unpleasant. Thus I learned politeness from rude people.  Hakim Luqman again said, "Get one thing in life. You can learn more from the ignorant than from the wise provided you know how to learn. The wise will teach you what to do, while the ignorant will tell you what not to do."  "  That person understood the meaning of his words and accepted it as a lesson.


   Education:-


 💐 You can learn more from the ignorant than from the wise, provided you know how to learn.


 💐 Start the change with yourself.  If you change, then the people around you will also start changing according to you.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...