फेसबुक पर ऐसा पोस्ट्स मैं खूब देखता हूं, जिस पर माता-पिता, भाई-बहन की तस्वीर होती है और लिखा होता है 'अगर आप अपने माता-पिता को प्यार करते हैं या अपने भाई-बहन को प्यार करते हैं, तो इस फोटो को लाइक करें।' ऐसी फ़ोटो पर लाखों लाइक्स आ जाते हैं। हजारों लोग इसे शेयर करते हैं।
सोचनेवाली बात यह है कि फेसबुक पर लाइक तो हर कोई तुरंत मरता है, लेकिन क्या सच में कभी आपने माता-पिता, भाई-बहन को जाकर यह कहा कि 'मम्मी, आई लव यू...... पापा, यु आर सो स्वीट।' हम दोस्तों से तो खूब बातें करते हैं, उनके साथ टाइम बिताते हैं, लेकिन क्या हमने अपने भाई-बहन को जादू की झप्पी दी है? उन्हें 'आई लव यू' कहा?
आप में से कई लोग कहेंगे कि 'प्यार दिल में होता है, इसे मुँह से बोलना जरूरी नहीं। हम उनकी देखभाल करते हैं, हम वही करते हैं जो वे चाहते हैं, इसका मतलब हम उन्हें प्यार करते हैं।' लेकिन दोस्तों वर्तमान में प्यार केवल दिल में रखने की भावना नहीं है। आपको इसे व्यक्त भी करना होगा।
पिछले दिनों मेरा एक बहुत पुराना दोस्त ने कॉल किया। कॉलेज के दिनों में वह अपने मैसेज के अंत में लिखा करता था 'लव यू डिअर'। मैंने कभी इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया। लेकिन इस बार जब उसने कॉल किया और बातचीत के बाद हमने फोन काट दिया, तो चंद मिनटों में उसने दोबारा कॉल किया। मैंने पूछा, 'अब क्या हुआ?' वह मुस्कुरा कर बोला , 'लव यू... कहना भूल गया था, लव यू डिअर..... बाय।' दोस्त की यह बात मेरे दिल को छू गया। तब मुझे समझ आया कि कई बार शब्द भी कितने मायने रखते हैं।
एक बात हमेशा याद रखें। यदि आप लोगों के करीब जाना चाहते हैं, उन्हें अपना बनाना चाहते हैं, तो उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश न करें। उन्हें केवल प्यार दें। इसे शब्दों से जाहिर करें। तो देर किस बात की दोस्तों, अभी उठें और अपने मम्मी-पापा को गले लगा कर कहें 'आई लव यू डैड....', 'आई लव यू मॉम....'। एक बार कर के देखें। माता-पिता के चेहरे पर जो भाव आयेंगे, वो अनमोल होंगे।
शिक्षा:-
💐 अपनों से अगर प्यार करते हैं, तो इसे दिल में छुपा कर न रखें। इसे बाहर आने दें। उन्हें बताएं कि आप उन्हें कितना चाहते हैं। उन्हें अच्छा लगेगा।
💐 आपको भले ही यह बहुत छोटी बात लग रही हो, लेकिन सच तो यही है कि ये छोटे-छोटे जादुई शब्द ही हमारे रिश्तों को मजबूत बनाते हैं।
Try saying those magical words.
I see a lot of such posts on Facebook, on which there is a picture of parents, siblings and it is written 'If you love your parents or your siblings, then share this photo. Like it. Lakhs of likes come on such photos. Thousands of people share it.
The thing to think is that everyone likes on Facebook dies immediately, but have you ever really gone to your parents, siblings and said 'Mummy, I love you...... Papa, you are so sweet.' We talk a lot with our friends, spend time with them, but have we given the magic hug to our brothers and sisters? Told him 'I love you'?
Many of you will say that 'love is in the heart, it is not necessary to speak it through the mouth'. We take care of them, we do what they want, that means we love them.' But friends, currently love is not just a feeling to keep in the heart. You have to express it too.
Recently a very old friend of mine called. In college days, he used to write 'love you dear' at the end of his messages. I never paid much attention to this. But this time when he called and after the conversation we hung up, he called again within a few minutes. I asked, 'What happened now?' He smiled and said, 'Love you... forgot to say, love you dear..... bye.' This talk of friend touched my heart. Then I realized how much words matter sometimes.
Always remember one thing. If you want to get close to people, make them your own, don't try to impress them. Just give them love. Express it in words. So what is the delay friends, wake up now and hug your parents and say 'I love you dad....', 'I love you mom....'. Try it once. The expressions that will appear on the face of the parents will be priceless.
Education:-
💐 If you love your loved ones, then don't keep it hidden in your heart. let it out. Tell them how much you love them. They would love it.
💐 It may seem like a very small thing to you, but the truth is that these small magical words only make our relationships stronger.
No comments:
Post a Comment