Thursday, July 9, 2020

सोने के अंडे के साथ मुर्गी का भी ख्याल रखें।

आपने सोने के अंडे देनेवाली मुर्गी की कहानी तो सुनी होगी। वह मुर्गी रोज एक सोने का अंडा देती थी। उसके मालिक को लगा कि क्यों न उस मुर्गी को काट कर सारे अंडे एक साथ निकाल लूं और बहुत अमीर हो जाऊं। वह मुर्गी को काट देता है और वह मर जाती है।
            आज यही स्थिति तकरीबन हर आफिस की है। सीनियर्स सोने के अंडे यानी ग्राहकों से रुपये निकलवाने के लिए अपनी मुर्गी यानी कर्मचारियों का भरपूर दोहन कर रहे हैं। ऐसे कई ऑफिस हैं, जहाँ ग्राहकों के बारे में तो खूब बातें होती हैं, लेकिन उन लोगों को अनदेखा किया जाता है, जो ग्राहकों से संपर्क करते हैं। साही तरीका यही है कि आप अपने कर्मचारियों के साथ भी वैसा ही व्यवहार करें, जैसा आप उनसे अपने सर्वश्रेष्ठ ग्राहकों से करवाना चाहते हैं। वजह साफ है। आप किसी कर्मचारी के हाथ (हुनर) को तो खरीद सकते हैं, लेकिन उसका दिल नहीं खरीद सकते, जहाँ उसके उत्साह और वफादारी का निवास है। आप उसका समय खरीद सकते हैं, लेकिन उसका दिमाग नहीं खरीद सकते, जहाँ उसकी रचनात्मकता, बुद्धि और कुशलता का वास है.
                स्टीफन आर कवी की पुस्तक अति प्रभावशाली लोगों की सात आदतों के अनुसार यहां जान लेनेवाली बात सिर्फ इतनी-सी है कि आप अपने कर्मचारी को स्वेच्छा से काम करनेवाले स्वयंसेवक समझकर उनसे भी उसी तरह व्यवहार करें, जिस तरह आप ग्राहकों से करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कर्मचारीअपने सर्वोत्तम हिस्सों यानी अपने दिल और दिमाग को अपनी इच्छा से आपकी सेवा में लगाते हैं। जब भी किसी कंपनी में अधिकारियों की मीटिंग होती है और कोई एक कहता है, कर्मचारी आलसी हो गये हैं, क्या किया जाए? तो सामने से जवाब आता है- 'नौकरी से तत्काल निकाल दो।' सोचनेवाली बात है, क्या हम यहीं जवाब ग्राहकों को देते हैं? क्यों हम उन्हें भी ऐसा नहीं कहते, 'सर, आपको समान खरीदना है तो खरीदें, वरना स्टोर से बाहर निकल जाएं।' आप कर्मचारियों को इसलिए कम सम्मान देते हैं, क्योंकि वे आपके यहाँ नौकरी करते हैं?

शिक्षा:-
💐 सिर्फ सोने के अंडे के बारे में न सोचें। उसे देनेवाली मुर्गी की भी परवाह करें। आप उस पर फोकस करेंगे, तो आपको अच्छा रिजल्ट मिलेगा।
💐 आप दबाव के जरिये कर्मचारी से साधारण काम तो करा सकते हैं, लेकिन अगर आपको सर्वश्रेष्ठ काम कराना है, तो उनका दिल जीतना होगा।

Take care of the chicken along with the golden eggs.

You must have heard the story of a chicken laying hen. That chicken used to give a golden egg every day. His master thought that why not cut that chicken and take out all the eggs together and become very rich. He bites the chicken and she dies.
            Today this is the situation for almost every office. Seniors are exploiting their hen or employees to get gold eggs, ie, money from customers. There are many offices where there is a lot of talk about customers, but those people who contact customers are ignored. The Sahi way is to treat your employees the same way you want them to be with your best customers. The reason is simple. You can buy the hand (skill) of an employee, but you cannot buy his heart, where his enthusiasm and loyalty reside. You can buy his time, but not his mind, where his creativity, intelligence and skill are inhabited.
                According to Stephen R. Kavi's book Seven Habits of Highly Influential People, the only thing to know here is that you treat your employee as a volunteer working voluntarily and treat them the same way you treat customers. This is because the employees put their best parts, ie their heart and mind, to serve you with their will. Whenever there is a meeting of officers in a company and someone says, employees have become lazy, what to do? So the answer comes from the front- 'Get out of the job immediately.' The question to ponder is, are we here to answer customers? Why don't we also say to them, 'Sir, if you want to buy the same then buy, otherwise get out of the store.' Do you give less respect to employees because they work for you?

Education:-
💐 Don't just think about golden eggs. Also care about the chicken given to him. If you focus on it, you will get good result.
💐 You can get the employee to do normal work through pressure, but if you want to do the best work, then you have to win their heart.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...