Thursday, July 9, 2020

मन में उठे सवालों को उसका सही जवाब दें।

हमारे जीवन में जब भी कुछ बुरा होता है, एक सवाल हमारे मन में आता है कि मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है? मैंने तो कभी किसी का कुछ नहीं बिगाड़ा। मैंने तो अपना काम ईमानदारी से मन लगा कर किया। फिर मेरे साथ ही ऐसा क्यों? जब भी मैं लक्ष्य के एकदम करीब आ जाता हूँ, सब कुछ क्यों बिगड़ जाता है? मैंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया, फिर मेरे साथ उसने ऐसा क्यों किया? मैं जरूरत पड़ने पर सबकी मदद करता हूँ, लेकिन जब मुझे जरूरत होती है, तब कोई मेरी मदद नहीं करता। ये सारे सवाल जब भी हमारे मन में आते हैं, हम उसे यही जवाब देते हैं कि दुनिया सीधे, ईमानदार, मेहनती व सच्चे लोगों के लिए नहीं है। यहाँ तो चालाक, बेईमान, झूठा बन कर ही काम हो सकता है। हम धीरे-धीरे दूसरे लोगों की कॉपी करना शुरू कर देते हैं और अपना वास्तविक स्वभाव खो देते हैं। फिर इसी तरह हम काम करवाते हैं, रुपये कमाते हैं, अमीर हो जाते हैं, सुख-सुविधाएं जुटा लेते हैं। लेकिन जब सारी चीजें मिल जाती हैं, तो हम खुद से यही कहते हैं कि मेरे पास सब कुछ है, लेकिन भीतर कुछ खाली-खाली सा लगता है।
                 क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, आपने उस वक़्त अपने मन को सही जवाब नहीं दिया था, जब उसे मिलना चाहिए था। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप जवाब नहीं जानते हैं। दरअसल, आप जागरूक नहीं हैं।
                 यहां हम बात कर रहे हैं आध्यात्मिक कानून यानी 'लॉ ऑफ कर्माज़' की। आपको यह पता होना चाहिए कि आप जैसे कर्म करोगे, वैसा ही फल आपको मिलेगा। आप इमली का पेड़ लगाओगे तो आम कहाँ से मिलेगा, इमली ही मिलेगा। हो सकता है कि आप अपने परिवारवालों, दोस्तों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करते हों, लेकिन बदले में वे आपको सम्मान नहीं देते हों, धोखा देते हों। अब आप कहेंगे कि मैंने तो सिर्फ उन्हें प्यार दिया। फिर उन्होंने मेरे साथ ऐसा क्यों किया? यहाँ आपको सोचना होगा कि क्या आपने ऑफिस के लोगों के साथ, समाज में अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही प्यार भरा व्यवहार रखा है? याद रहे कि आपके कर्म कहीं से भी, किसी भी दिशा से वापस लौट कर आते हैं। इसलिए आपको सभी से प्यार भरा व्यवहार करना होगा।

शिक्षा:-
💐 आप जैसा कर्म करेंगे, आपको वैसा ही फल मिलेगा। यदि फिर भी कुछ गलत हो, तो याद रखें कि पिछले जन्म के भी कर्म हमें यहीं भोगने हैं।
💐 लोगों पर चिल्लाना, उन्हें डांटना, सजा देना बंद करें। इस तरह आप उन्हें नहीं, बल्कि खुद को सजा देते हैं। अपनी सेहत गिराते हैं। खुशी त्यागते हैं।

Answer the questions raised in your mind correctly.

Whenever something bad happens in our life, a question comes to our mind that why does this happen to me? I have never spoiled anything. I did my work honestly. Then why the same with me? Whenever I get close to the goal, why does everything go wrong? I never cheated anyone, then why did he do this to me? I help everyone when needed, but when I need, no one helps me. Whenever these questions come to our mind, we give them the answer that the world is not for the honest, hardworking and honest people. Here, work can be done by becoming clever, dishonest, false. We slowly start copying other people and lose our true nature. Then in the same way, we get work done, earn money, become rich, and get amenities. But when all the things are found, then we tell ourselves that I have everything, but something seems empty inside.
                 Do you know why this happens? Actually, you did not give the right answer to your mind at the time when it should have been found. It's not like you don't know the answer. Actually, you are not aware.
                 Here we are talking about the spiritual law i.e. 'Law of Karmaz'. You should know that whatever you do, you will get the same result. If you plant tamarind tree, where will you get mango, tamarind will be available. You may treat your family, friends very well, but in return they do not respect you, cheat you. Now you will say that I only gave him love. Then why did they do this to me? Here you have to think if you have kept the same loving behavior with the office people, other people in the society as well? Remember that your actions come back from anywhere, from any direction. So you have to treat everyone with love.

Education:-
💐 You will get the same result as you do. If something is still wrong, then remember that we have to suffer the deeds of the past life.
💐 Stop shouting at people, scolding them, punishing them. In this way you punish yourself, not them. They drop their health. They renounce happiness.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...