एक बार एक केकड़ा अपनी मस्ती में समुद्र के किनारे चला जा रहा था और बीच बीच में पीछे मुड़कर अपने पैरों के निशान को देखता जा रहा था। वो थोड़ा आगे बढ़ता और फिर पीछे मुड़कर अपने पैरों से बने निशान देखता और उनसे बनी कलाकृतियों को देखकर ख़ुश होता। इतने में एक तेज लहर आयी और उसके पैरों से बना निशान मिट गया। ये देख केकड़े को बहुत ग़ुस्सा आया और फिर लहर से बोला- मैं तो तुम्हें अपना मित्र मानता था। पर! तुमने ये क्या किया ? तुमने मेरे पैरों से बने निशान को ही मिटा दिया ? कैसे दोस्त हो तुम ? वह ग़ुस्से से आगबबूला हुआ जा रहा था। उसकी बात को सुनकर लहर मुस्कराई और बोली - नहीं मेरे दोस्त, वो देखो उधर; तुम्हारे पीछे से मछुआरों का झुंड आ रहा है और वो पैरों के निशान देखकर ही केकड़ों को पकड़ रहे हैं। मेरे दोस्त, वो तुमको न पकड़ सकें, बस इसीलिए मैंने तुम्हारे पैरों के निशान को मिटा दिए। लहर की बात सुन केकड़ा शर्मिंदगी से झुक गया। उसका ग़ुस्सा एकदम से शांत पड़ गया। दबे स्वर में उसने लहर से मांफी माँगी। उसने अपने जीवन की रक्षा के लिए धन्यवाद दिया और लहर की आगोश में गलबाहीं किए समुद्र में चला गया।
जीवन की सच्चाई यही है कि कई बार हम सामने वाले कि बात को सही अर्थों में समझ ही नहीं पाते और अपनी संकुचित सोच के हिसाब से उसे ग़लत समझ लेते की भूल कर बैठते हैं। जबकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। अपने मन में किसी के लिए भला बुरा सोचने से बेहतर है कि बातों को सही अर्थों में समझ कर निष्कर्ष निकालें।
True Friends.
Once a crab was walking along the seashore in his fun and kept looking back at his footprints. He would walk a little further and then look back and see the marks made by his feet and would be happy to see the artefacts made from them. Meanwhile, a strong wave came and the mark made by his feet was erased. Seeing this, the crab got very angry and then said to the wave - I used to consider you my friend. But! What did you do ? You erased the mark made by my feet? how are you friend He was fuming with anger. After listening to him, Lehar smiled and said - No my friend, look there; A group of fishermen is coming from behind you and they are catching crabs just by looking at the footprints. My friend, they couldn't catch you, that's why I erased your footprints. The crab bowed down in embarrassment after listening to the wave. His anger subsided immediately. In a low voice, he apologized to the wave. He thanked for saving his life and went to the sea hugging the waves.
The truth of life is that many times we do not understand the person in front of us in the right sense and make the mistake of mistaking it according to our narrow thinking. While every coin has two sides. Instead of thinking good or bad for someone in your mind, it is better to understand things in the right sense and draw conclusions.
No comments:
Post a Comment