एक चूहा एक व्यापारी के घर में बिल बना कर रहता था.
एक दिन चूहे ने देखा कि उस व्यापारी और उसकी पत्नी एक थैले से कुछ निकाल रहे हैं. चूहे ने सोचा कि शायद कुछ खाने का सामान है.उत्सुकतावश देखने पर उसने पाया कि वो एक चूहेदानी थी.
ख़तरा भाँपने पर उस ने पिछवाड़े में जा कर कबूतर को यह बात बताई कि घर में चूहेदानी आ गयी है.
कबूतर ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि मुझे क्या? मुझे कौनसा उस में फँसना है?
निराश चूहा ये बात मुर्गे को बताने गया.मुर्गे ने खिल्ली उड़ाते हुए कहा... जा भाई..ये मेरी समस्या नहीं है.
हताश चूहे ने बाड़े में जा कर बकरे को ये बात बताई... और बकरा हँसते हँसते लोटपोट होने लगा. उसी रात चूहेदानी में खटाक की आवाज़ हुई जिस में एक ज़हरीला साँप फँस गया था.अँधेरे में उसकी पूँछ को चूहा समझ कर उस व्यापारी की पत्नी ने उसे निकाला और साँप ने उसे डंस लिया.तबीयत बिगड़ने पर उस व्यक्ति ने वैद्य को बुलवाया. वैद्य ने उसे कबूतर का सूप पिलाने की सलाह दी.कबूतर अब पतीले में उबल रहा था ।खबर सुनकर उस व्यापारी के कई रिश्तेदार मिलने आ पहुँचे जिनके भोजन प्रबंध हेतु अगले दिन मुर्गे को काटा गया.कुछ दिनों बाद उस व्यापारी की पत्नी सही हो गयी... तो खुशी में उस व्यक्ति ने कुछ अपने शुभचिंतकों के लिए एक दावत रखी तो बकरे को काटा गया......चूहा दूर जा चुका था...बहुत दूर ...........
अगली बार कोई आप को अपनी समस्या बताए और आप को लगे कि ये मेरी समस्या नहीं है तो रुकिए और दुबारा सोचिये....समाज का एक अंग, एक तबका, एक नागरिक खतरे में है तो पूरा देश खतरे में है...
This is not my problem.
One day the mouse saw that the businessman and his wife were taking something out of a bag. The mouse thought that maybe there was some food item. Looking curiously, he found that it was a mousetrap.
Sensing danger, he went to the backyard and told the pigeon that a mousetrap had come in the house.
The pigeon jokingly said that what about me? Which one do I have to get stuck in?
Disappointed mouse went to tell this thing to the chicken. The chicken mockingly said... go brother.. this is not my problem.
The desperate mouse went to the enclosure and told this thing to the goat... and the goat started laughing. The same night there was a sound of rattling in the rat trap in which a poisonous snake was trapped. Mistaking its tail for a rat in the dark, the businessman's wife pulled it out and the snake bit her. When his health deteriorated, the person called the doctor. The doctor advised him to feed pigeon soup. The pigeon was now boiling in the vessel. Hearing the news, many relatives of the businessman came to meet, for whose food the chicken was slaughtered the next day. After a few days, the businessman's wife was cured. ... then in happiness that person kept a feast for some of his well wishers then the goat was bitten......the rat had gone far...far away...........
Next time someone tells you his problem and you feel that it is not my problem then stop and think again….If a part of the society, a section, a citizen is in danger then the whole country is in danger…
No comments:
Post a Comment