Sunday, July 2, 2023

Children are the form of God.

Durga in some, Shyam in some

God resides in every child!!

It is true, children are the form of God. The doctor is just a means to reunite the little angels with their families.

Right from the moment the doctor hands the baby over to the family, it becomes the responsibility of the family to understand the baby's needs.

Everything is new to a newborn baby. The baby is getting distracted, crying. Often the baby's loved ones are confused about his needs.

It is very important to understand the needs of a newborn baby, these are very minor but these minor needs are very important for their development.

With mother's milk and timely vaccination, the baby needs -

☞ Lots of affection: Affection plays a very important role in the physical and mental development of the child.

Affection helps in the production of feel good hormones in the brain. So don't worry that if you give more love to the child then they will spoil, rather they need it more at this age.

☞ Interactive environment: Newborns like to see, hear and feel more than think.

Providing sensory experiences for the baby's eyes, ears and skin introduces and develops their brain to these.

☞ Established Routine: Change in external environment or routine makes them feel uncomfortable and distracts.

When your baby is upset and cries, give him affection and make him feel comfortable and safe.

Remember, you are their entire world. 


बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं।


किसी में दुर्गा, तो किसी में श्याम

हर बच्चें में, बसते हैं भगवान !!

सच ही है, बच्चे ईश्वर के रूप होते हैं। चिकित्सक एक जरिया मात्र है, नन्हे फरिश्तों को अपने परिवार से मिलाने का।

ठीक उस समय से जब चिकित्सक, परिवार को शिशु सौंपता है, शिशु की जरूरतों को समझना परिवार की ज़िम्मेदारी बन जाती है।  

नवजात शिशु के लिए सब कुछ नया होता है। शिशु विचलित हो रहा होता है, रो रहा होता है। अक्सर शिशु के प्रियजन, उसकी जरूरतों को लेकर दुविधा में आ जाते हैं। 

नवजात शिशु की जरूरतें समझना बेहद जरुरी है, यह होती बेहद मामूली सी हैं किन्तु ये मामूली सी जरूरतें उनके विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती हैं। 

माँ का दूध एवं समय पर टीकाकरण के साथ शिशु को चाहिए -

☞ भरपूर स्नेह : स्नेह शिशु के शारीरिक एवं मानसिक विकास में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

स्नेह मस्तिष्क में अच्छे हॉर्मोन्स के उत्पादन में मदद करता है। इसलिए यह चिंता न करें कि आप बच्चे को अधिक प्यार देंगे तो वह बिगड़ जायेंगे, बल्कि उन्हें इस उम्र में इसकी अधिक आवश्यकता है। 

☞ संवादात्मक वातावरण : नवजात शिशु सोचने से ज्यादा देखना, सुनना और महसूस करना पसंद करते हैं। 

शिशु की आँखों, कानों और त्वचा के लिए संवेदी अनुभव प्रदान करना, उनके मस्तिष्क को इन सबसे परिचित करवाता है एवं उन्हें विकसित करता है।  

☞ स्थापित दिनचर्या : बाहरी परिवेश या दिनचर्या में बदलाव उन्हें असहज महसूस करवाता है एवं विचलित करता है। 

जब आपका बच्चा विचलित होता है और रोता है, तो उसे स्नेह दें एवं आरामदेह और सुरक्षित महसूस करवाएं। 

याद रखें, आप ही उनकी संपूर्ण दुनिया हैं। 

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...