तुम्हें भी क्या करना है!!
नहीं अब तो कहीं बाहर जाना ही नहीं है अभी एक दिन ही तो हुआ है ...मेरा नहीं पूरे कुल का नाम डुबो दिया किसी को मुंह दिखाने काबिल नहीं रह गया मैं सारा मोहल्ला थू थू कर रहा है
हजार बार समझाया था तुम्हें लड़की है लड़की जैसे ही रहने दो लड़का बनाने की कोशिश मत करो अरे हमारी किस्मत में बेटे का सुख विधाता ने लिखा ही नहीं है तो फिर सुख की अपेक्षा क्यों!!अपनी किस्मत में यही बिगड़ैल लड़की लिखी है ...फूट गई थी मेरी किस्मत जब ये पैदा हुई थी ...तुम्हें याद है मैने तो पूरी बैंड पार्टी बुलाई थी कि बेटा ही पैदा होगा लेकिन आ गई ये...! पूरी बैंड पार्टी लौटा दिया था मैंने तत्काल।
सुरेश सिर धुनता अपनी पत्नी लेखा पर चीख रहा था।
मेरी बेटी ने कौन सा गलत काम कर दिया है जो आप इस तरह कोस रहे हैं उसे!!लेखा ने कड़ी आपत्ति जताई तो सुरेश फट पड़ा नही नही तुम्हारी लड़की ने कोई गलत काम नहीं किया गलती तो उन लड़कों की थी ना जो बस में उसके साथ थे.. नहीं ..सारी गलती तो मेरी है जो मैने तुम्हारे उकसाने पर रूमा को घर के बाहर कदम निकालने दिया और फिर दूसरी गलती बस में अकेले आने जाने की छूट दे दी बस पंख निकल आए इसके तो अरे जाना ही है तो चुपचाप आना जाना करती रहो कोई कुछ भी करता रहे टांग अड़ाने की क्या जरूरत है वो लड़के हैं कुछ भी कर रहे थे करने दो तुम्हे भी क्या करना है!
किसी लड़की को छेड़ रहे थे तुम्हें तो नहीं...उसका दुपट्टा खींच दिया ...भद्दे कॉमेंट करने लगे .... बालों में गुलाब का फूल लगा दिया तो लगाने दो ....
....बस में और भी तो ढेरो लोग थे जब किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा था तो तुम्हीं को रुस्तमे हिंद बनने की क्या सूझी अरे चुपचाप सीट पर बैठे रहना था वो लड़की क्या तुम्हारी बहन थी जो उसकी रक्षा के लिए लक्ष्मी बाई बन कर कूद पड़ीं अच्छी खासी अपनी सीट छोड़ कर उस लड़की को बिठा दिया और खुद खड़ी हो गईं लड़कों से भिड़ गई लडको को गुस्सा आना स्वाभाविक था तुमने खुद ही आ बैल मुझे मार कर दिया था देख लो क्या हालत बना कर आई अपनी .. सारा मोहल्ला बेवजह की बातें कर रहा है हंस रहा है इसके बारे में अरे लड़कियों की मर्यादा शांत रहने में ही है आजकल जमाना कितना खराब है कोई किसी के लफड़े में नहीं पड़ता
अब चुपचाप घर पर ही रह वो लड़के गुंडे हैं उनका पूरा गैंग होगा बाहर निकली तो खैर नहीं मैं अकेला किससे किससे निबटता फिरूंगा...रूमा को जोर से फटकार लगाते हुए सुरेश ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया था....तभी कॉल बेल बज उठी और साथ ही सुरेश का दिल किसी अनहोनी की आशंका से कांप उठा उसके पैर जम से गए ... लेखा ने आगे बढ़ कर दरवाजा खोला सामने पुलिस की वर्दी में दो जवान खड़े थे अब तो लेखा का दिल भी धड़क उठा," हे भगवान मेरी मासूम बच्ची की रक्षा करना" मन ही मन प्रार्थना कर उठी...!
क्या वो लड़की यहीं रहती है जिसके साथ कल बस वाली घटना हुई ..? वो पूछ रहे थे...जी ..जी हां क्यों क्या हुआ धड़कते दिल से पूछा था लेखा ने और सुरेश की तो मानो नब्ज़ जम गई थी
ये देना था कहते हुए एक कागज निकाल कर पुलिस वालों ने बढ़ाया
गिरफ्तारी वारंट !!सोच कर ही सुरेश की रूह कांप गई
क्या है ये?? लेखा ने कांपते हाथों से कागज थामते हुए पूछा
अकेले ही सरेआम उन बदमाश गुंडों का मुकाबला कर एक लड़की की इज्जत की रक्षा करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर वीरता पुरस्कार के लिए आपकी बहादुर बेटी का चयन किया गया है ये उसीका राजकीय आमंत्रण पत्र है सैल्यूट मार कर वो चले गए थे।
मेरी बहादुर बेटी..!! इतना बड़ा राजकीय सम्मान !!पूरे देश में नाम हो गया मेरी तो नाक ऊंची कर दी ... बेटों से बढ़कर है मेरी बेटी तूने तो मेरा नहीं मेरे पूरे कुल का नाम पूरे देश में ऊंचा कर दिया ..रोशन कर दिया.... तू तो वास्तव में रुस्तमे हिंद है ...सुरेश ने गर्व से कहते हुए रूमा को गले से लगा लिया था और लेखा गदगद दिल से ईश्वर को बेटी की रक्षा और सम्मान के लिए आभार दे रही थी।
Dip The Name.
What do you even have to do!!
No, now I don't want to go out anywhere, it's only been a day... not mine, I have drowned the name of the whole family, I am not able to show my face to anyone, I am spitting in the whole neighborhood.
Told thousand times that you are a girl, leave it like a girl, don't try to make it a boy, oh God has not written the happiness of a son in our destiny, then why expect happiness!! This spoiled girl is written in my destiny... my destiny was broken when she was born... you remember, I had called the whole band party that only a son will be born, but she has come...! I immediately returned the entire band party.
Suresh was shouting at his wife Lekha while shaking his head.
What wrong has my daughter done that you are cursing her like this!! When Lekha raised a strong objection, Suresh did not explode. What is the need to protest, they are boys, whatever they were doing, let them do what you also have to do!
You were teasing a girl, weren't you... pulled her dupatta... started making lewd comments.... put a rose flower in her hair, then let her put it....
....there were many other people in the bus when no one was bothered then why did you think of becoming a hindu in your rustle, you had to sit quietly on the seat, was that girl your sister who jumped like Lakshmi Bai to protect him, left her seat and made that girl sit and herself stood up, clashed with the boys. he is talking about laughing about it hey the dignity of girls lies in keeping calm these days the world is so bad no one gets involved in anyone's quarrel
Now stay quietly at home, those boys are goons, their whole gang will come out, if not, I will be the only one who will deal with whom... Suresh had closed the door of the room while reprimanding Ruma, then the call bell rang and at the same time Suresh's heart trembled for fear of something untoward, her legs froze... Lekha stepped forward and opened the door. To do." Woke up praying in my mind...!
Does that girl live here with whom the bus incident happened yesterday..? He was asking... Yes, yes, why what happened, Lekha had asked with a beating heart and Suresh's pulse was frozen.
The policemen took out a paper saying that it was to be given
Arrest Warrant!! Suresh's soul trembled at the thought
what is this?? Lekha asked holding the paper with trembling hands.
Your brave daughter has been selected for the national level bravery award for protecting the honor of a girl by fighting those goons publicly alone. This is her official invitation letter, she left after saluting.
My brave daughter..!! Such a great state honor !! I have become famous in the whole country, I have raised my nose… my daughter is more than sons, you have raised the name of my entire clan in the whole country, not mine…. You are really Rustme Hind hai… Suresh had proudly embraced Ruma and Lekha was thanking God for the protection and honor of her daughter.
No comments:
Post a Comment