एक बार की बात है, एक गॉव में एक धनी व्यक्ति रहता था। उसके पास पैसे की कोई कमी नहीं थी, लेकिन वह बहुत ज़्यादा आलसी था। अपने सारे काम नौकरों से ही कराता था और खुद सारे दिन सोता रहता या अय्यासी करता था। वह धीरे धीरे बिल्कुल निकम्मा हो गया था। उसे ऐसा लगता जैसे मैं सबका स्वामी हूँ, क्योंकि मेरे पास बहुत धन है, मैं तो कुछ भी खरीद सकता हूँ। यही सोचकर वह दिन रात सोता रहता था। लेकिन कहा जाता है की बुरी सोच का बुरा नतीज़ा होता है।
बस यही उस व्यक्ति के साथ हुआ। कुछ सालों बाद उसे ऐसा महसूस हुआ जैसे उसका शरीर पहले से शिथिल होता जा रहा है। उसे हाथ पैर हिलाने में भी तकलीफ़ होने लगी, यह देखकर वह व्यक्ति बहुत परेशान हुआ। उसके पास बहुत पैसा था, उसने शहर से बड़े बड़े डॉक्टर को बुलाया और खूब पैसा खर्च किया, लेकिन उसका शरीर ठीक नहीं हो पाया। वह बहुत दुखी रहने लगा। एक बार उस गॉव से एक साधु गुजर रहे थे, उन्होंने उस व्यक्ति की बीमारी के बारे में सुना।
सो उन्होनें सेठ के नौकर से कहा कि वह उसकी बीमारी का इलाज़ कर सकते हैं। यह सुनकर नौकर सेठ के पास गया और साधु के बारे में सब कुछ बताया। अब सेठ ने तुरंत साधु को अपने यहाँ बुलवाया लेकिन साधु ने कहा क़ि वह सेठ के पास नहीं आएँगे अगर सेठ को ठीक होना है, तो वह स्वयं यहाँ चलकर आए। सेठ बहुत परेशान हो गया क्योंकि वो असहाय था और चल फिर नहीं पता था। लेकिन जब साधु आने को तैयार नहीं हुए तो हिम्मत करके बड़ी मुश्किल से साधु से मिलने पहुंचा। पर साधु वहाँ थे ही नहीं। सेठ दुखी मन से वापिस आ गया अब तो रोजाना का यही नियम हो गया। साधु रोज उसे बुलाते लेकिन जब सेठ आता तो कोई मिलता ही नहीं था। ऐसे करते करते 3 महीने गुजर गये। अब सेठ को लगने लगा जैसे वह ठीक होता जा रहा है, उसके हाथ पैर धीरे धीरे कम करने लगे हैं। अब सेठ की समझ में सारी बात आ गयी की साधु रोज उससे क्यों नहीं मिलते थे। लगातार 3 महीने चलने से उसका शरीर काफ़ी ठीक हो गया था। तब साधु ने सेठ को बताया की बेटा जीवन में कितना भी धन कमा लो, लेकिन स्वस्थ शरीर से बड़ा कोई धन नहीं होता।
👉शिक्षा:-
तो मित्रों, यही बात हमारे दैनिक जीवन पर भी लागू होती है पैसा कितना भी कमा लो लेकिन स्वस्थ शरीर से बढ़कर कोई पूंजी नहीं होती..!!
स्वास्थ्य ही आपका असली धन है.
Health is your real wealth.
Once upon a time, there lived a rich man in a village. He had no shortage of money, but he was very lazy. He used to get all his work done by his servants and himself used to sleep or indulge in debauchery throughout the day. He gradually became completely useless. He feels as if I am the master of all, because I have a lot of money, I can buy anything. He used to sleep day and night thinking this. But it is said that bad thinking has bad results.
That's what happened to that person. After a few years, he felt as if his body was getting weaker than before. He started having trouble in moving his hands and legs, seeing this the person was very upset. He had a lot of money, he called a big doctor from the city and spent a lot of money, but his body could not be cured. He started feeling very sad. Once a monk was passing through that village, he heard about the person's illness.
So he told Seth's servant that he could cure his illness. Hearing this, the servant went to Seth and told everything about the monk. Now Seth immediately called the monk to his place, but the monk said that he will not come to Seth, if Seth wants to be cured, then he himself should come here. Seth got very upset because he was helpless and did not know how to move. But when the sadhu was not ready to come, he mustered courage and went to meet the sadhu with great difficulty. But the sages were not there at all. Seth returned with a sad heart, now this has become his daily routine. Sadhus used to call him daily, but when Seth used to come, no one was available at all. 3 months passed while doing this. Now Seth started feeling as if he is getting better, his hands and feet are slowly reducing. Now Seth understood the whole thing as to why the sadhus did not meet him everyday. After walking continuously for 3 months, his body had recovered a lot. Then the monk told Seth that son, no matter how much money you earn in life, there is no greater wealth than a healthy body.
👉 Education: -
So friends, the same thing applies to our daily life too, no matter how much money you earn, but there is no greater capital than a healthy body..!!
Health is your real wealth.
No comments:
Post a Comment