बिटिया को कटहल की सब्जी बेहद पसंद है। अपने घर नॉनवेज तो पकता नहीं, सो यह कटहल ही उसका शाकाहारी विकल्प बनता है। ज्यादातर उत्तर भारतीय शाकाहारी परिवारों में ऐसा ही है। आपको 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' का वह संवाद याद है जिसमें कटहल की पहचान बताने के लिए एक पात्र इसे 'पंडितों का मटन' कहता है। पश्चिमी देशों में भी जब मांसाहार त्यागने की सोच पनपी तो उसे परवान चढ़ाने में यही कटहल मददगार बना। सब्जी के अलावा पिज्जा, बर्गर और पास्ता में भी चिकन और मांस के अन्य विकल्पों की जगह वहां कटहल का प्रयोग शुरू हुआ। इसलिए जब भी श्रीमती जी से कटहल बनाने का आग्रह करता हूं, कह उठती हैं- आपकी तामसी प्रवृत्ति फिर-फिर जाग उठती है न!
आपको नेटफ्लिक्स पर कुछ दिनों पहले रिलीज हुई व्यंग्यात्मक कमेडी फ़िल्म 'कटहल' तो याद होगी। उस फिल्म में विधायक जी के बगीचे से दो कटहल गायब हो जाते हैं और उन्हें बरामद करने के लिए पूरा पुलिस महकमा लगा दिया जाता है। विधायक जी बार-बार कहते हैं, वो कोई आम कटहल नहीं थे, मलेशियन अंकल हॉन्ग प्रजाति के थे। यानी देसी से कहीं ज्यादा उत्कृष्ट। यह थोड़ा हैरान करने वाला है क्योंकि कटहल मूल रूप में भारतीय फल है। सबसे पहले यह अपने ही देश में उगा। शास्त्रों के मुताबिक करीब 6000 वर्ष पहले इसका पहला पेड़ केरल में पल्लवित हुआ। फिर पड़ोसी देशों से होता हुआ ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और ब्राजील तक पहुंचा। कालांतर में श्रीलंका, बांग्लादेश, बर्मा (म्यांमार), मलेशिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पश्चिमी अफ्रीका इसके बड़े उत्पादक बने। श्रीलंका और बांग्लादेश ने इसे राष्ट्रीय फल का दर्जा दिया जबकि केरल और तमिलनाडु ने इसे अपना राज्य फल बनाया। अपने यहां इसकी व्यावसायिक खेती मूल रूप से केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में होती है, लेकिन इसकी सब्जी उत्तर भारत में ही लोकप्रिय है। दक्षिण भारतीयों को इसका मीठा फल ही पसंद है और इस आधार पर हमारे यहां इसे मूलतः चार प्रजातियों- खजवा, सिंगापुरी, गुलाबी और रुद्राक्षी में श्रेणीबद्ध किया जाता है। खास रेशेदार गूदे की वजह से खजवा सबसे पसंदीदा प्रजाति है। बचपन में हमने भी इस प्रजाति के खूब मजे लिए हैं, लेकिन अंकल हॉन्ग से कभी मुलाकात नहीं हुई।
हमारे शास्त्रों में कटहल का उल्लेख पनस नाम से मिलता है। संस्कृत में इसे पनसम कहा गया। इसके औषधीय गुणों की लंबी सूची है, लेकिन तुलसीदास जी मानव चरित्र के तुलनात्मक संदर्भ में इसकी एक विशिष्ट विशिष्टता का उल्लेख करते हैं। रामचरित मानस में वे लिखते हैं-
"जनि कल्पना करि सुजसु नासहि नीति सुनहि करहि छमा ।
संसार महं पुरुष त्रिबिध पाटल, रसाल पनस समा ।।
एक सुमनप्रद एक सुमन फल एक फलइ केवल लागहिं।
एक कहहिं कहहिं करहिं अपर एक करहिं कहन न बागहीं।।"
हिंदी में कहें तो रावण की हुंकार सुनकर राम जी कहते हैं- सुनो दशानन! संसार में तीन तरह के मनुष्य होते हैं। पटल यानी गुलाब की तरह, रसाल यानी आम की तरह और पनस यानी कटहल की तरह। गुलाब किस्म के लोग सिर्फ बात करते हैं यानी इनमें सिर्फ फूल होता है। दूसरे आम की तरह होते हैं जिनमें फल भी होता है और फूल भी। यानी ये कहते भी हैं और करते भी हैं। तीसरे होते हैं कटहल की तरह जिनमें सिर्फ फल होता है। यानी वह कहते कुछ नहीं, सिर्फ करते हैं। इसलिए कटहल जैसे बनो। बोलो मत, सिर्फ करो।
Be Like Jackfruit.
Daughter likes jackfruit curry very much. Non-veg is not cooked at home, so this jackfruit becomes its vegetarian option. This is the case with most North Indian vegetarian families. You remember the dialogue in 'Gangs of Wasseypur' in which a character calls it 'mutton of pundits' to identify the jackfruit. Even in western countries, when the thought of giving up non-vegetarian flourished, this jackfruit became helpful in giving it approval. In addition to vegetables, jackfruit began to be used in pizza, burgers and pasta instead of chicken and other meat substitutes. That's why whenever I request Mrs. ji to make jackfruit, she says - your vicious instincts wake up again and again, don't they?
You must remember the satirical comedy film 'Kathal' released a few days ago on Netflix. In that film, two jackfruits go missing from the MLA's garden and the entire police department is deployed to recover them. The MLA repeatedly says, he was not a common jackfruit, he belonged to the Malaysian Uncle Hong race. Means more excellent than indigenous. This is a bit surprising as jackfruit is an Indian fruit in origin. First it grew in its own country. According to the scriptures, its first tree flourished in Kerala about 6000 years ago. Then via neighboring countries it reached Australia, America and Brazil. Later Sri Lanka, Bangladesh, Burma (Myanmar), Malaysia, Indonesia, Philippines and West Africa became its major producers. Sri Lanka and Bangladesh gave it the status of national fruit while Kerala and Tamil Nadu made it their state fruit. Its commercial cultivation is basically in Kerala, Karnataka, Maharashtra, Tamil Nadu and Uttar Pradesh, but its vegetable is popular only in North India. South Indians love its sweet fruit and on this basis, we basically classify it into four species – Khajwa, Singapuri, Gulabi and Rudrakshi. Khajwa is the most preferred variety because of its special fibrous pulp. We have also enjoyed this species a lot in our childhood, but have never met Uncle Hong.
Jackfruit is mentioned by the name Panas in our scriptures. In Sanskrit it is called Pansam. It has a long list of medicinal properties, but Tulsidas ji mentions a special feature of it in the comparative context of human character. He writes in Ramcharit Manas-
“Jani Kalpana Kari Sujsu Nasahi Neeti Sunhi Karhi Chama.
Sansar Maha Purush Tribidh Patal, Rasal Panas Sama.
One sweet fruit, one sweet fruit, one fruit only costs.
I will say something, I will do something else, I will not say anything.
In Hindi, after listening to Ravana's roar, Ram ji says - Listen Dashanan! There are three types of humans in the world. Patal means like a rose, Rasal means like a mango and Panas means like a jackfruit. Rose type people only talk means they only have flowers. Others are like mangoes which have fruit as well as flowers. That is, they say as well as do. The third are like jackfruits which have only fruits. That is, they don't say anything, they just do it. That's why be like jackfruit. Don't speak, just do.
No comments:
Post a Comment