जेठ दुपहरी की चिलचिलाती धूप मे....
मैंने घर आकर जैसे ही फ्रिज खोला, इसमें से उठती भभक ने मेरे दिमाग को भभका दिया....
"इसे भी अभी खराब होना था...मै तिलमिलाया....
पानी की बोतल, जूस पैकेट सब उबल रहे थे....
मेरा गुस्सा सातवे आसमान पर चढ़ गया....
प्यास बुझाने के लिए किचन में से नोरमल पानी का गिलास उठा, होठों से सटाया...
"छी..... कोई कैसे पी सकता है ऐसा गर्म पानी...
मुंह में भरा पानी बाहर पलट मैंने, गिलास पानी समेत सिंक में फेंका और दनदनाते हुए मैं लाले की दुकान के लिए निकल पड़ा ....
"अंकल.... एक चिल्ड पानी की बोतल और एक चिल्ड कोल्ड्रिंक.. ... मैंने सौ का नोट दुकानदार की ओर बढ़ाया।
"ठंडी नहीं है.... दरअसल इस एरिया में कल से बिजली बंद है.. नोरमल चलेगी क्या....
आगबबूला सा मैंने नोट वापस जेब में डाला और आगे बढ़ गया....
पसीने से लथपथ शायद मुझे आज ठंडे तरल पदार्थ की जिद सी मची हुई थी। दूसरे एरिया में जाने के लिए एक खुले मैदान से होकर जाना पड़ता था। चारों ओर से आती गर्म हवाएं मुझे भट्टी में झोंक देने जैसी प्रतीत हो रही थी।
नन्हे-नन्हे हाथों में कई खाली केन उठाए एक मासूम बच्ची को अपने नजदीक से निकलते देख, मेरे पूरे शरीर में झुरझुरी सी दौड़ गई ।
"इतनी जानलेवा गर्मी में कहाँ जा रही हो....
मैंने तुनककर पूछा ।
"पानी भरने .... सड़क के उस पार...
" जवाब देते हुए वह सहज थी।
"घर में कोई बड़ा नहीं है !"
"मां है.. बीमार है....
"तो तुम स्कूल नहीं जाती..."मैं अपने कदम उसके नन्हे कदमों से मिलाकर चलने लगा।
"जाती हूँ ....
"रोज लाती हो पानी....
"पानी तो रोज ही चाहिए होता है ना...
" मुझे बेवजह सिंक में उलटाया पानी याद आया।
"गुस्सा नहीं आता...." गर्म हवाएं अब सामान्य हो रही थीं।
" किस पर .....
"किस्मत पर..... इतनी सड़ी गर्मी में घर से पानी के लिए इतनी दूर जो जाना पड़ता है....
"आधा दिन स्कूल में निकल जाता है.. फिर घर के काम में माँ का हाथ बटांती हूँ.. पानी भर कर लाना होता है.. पढ़ना होता है.. छोटे भाई की देखभाल करनी होती है.. फिर वक्त ही नहीं मिलता....
"किसके लिए .....
"गुस्से के लिए..... उसकी खिलखिलाती हंसी ने मेरे गुस्से को फुर्र कर दिया और चिलचिलाती गर्म हवाएं, ठंडे झोंके बन, मुझे सहलाने लगे थे....
दोस्तों पोस्ट करके बस यही बताने की कोशिश है इंसान जो है उसमें संतोष से जीना सीख ले तो जीवन सचमुच आसान और सुखमय बन जाता है हमारे पास जो ईश्वर ने दिया है कुछ को वो भी नसीब नहीं होता ....मेरे पिताजी कहते है ....
हमेशा अपने से कमतर वाले व्यक्ति को देखो उसके संतोष को देखो फिर अपनी उससे तुलना करो ईश्वर ने तुम्हें कितना कुछ दिया है वही अपने से अधिकतम वाले व्यक्तियों को देखोगे तो उससे तुममें ईर्ष्या होगी जीवन से ...फिर कभी सुखद और संतोषजनक जीवन नही जी पाओगे....
Happy and Satisfying Life.
Jeth in the scorching afternoon sun...
As soon as I opened the fridge after coming home, the flame rising from it blew my mind....
"It was about to get worse... I shuddered...
Water bottles, juice packets were all boiling.
My anger climbed to the seventh sky.
To quench his thirst, he picked up a glass of normal water from the kitchen, pressed it to his lips...
"Shit... how can anyone drink such hot water...
I threw out the water in my mouth, threw it in the sink along with the glass of water and left for Lale's shop, crying.
"Uncle.... a chilled water bottle and a chilled cold drink.. ... I handed the hundred note to the shopkeeper.
"It's not cold.... Actually there is no electricity in this area since yesterday.. Will it work normal....
Furious, I put the note back in my pocket and moved on.
Soaked in sweat, I probably had a strong urge for cold liquids today. To go to another area one had to go through an open field. The hot winds coming from all around seemed like throwing me into a furnace.
My whole body shuddered when I saw an innocent girl walking past me carrying several empty cans in her tiny hands.
Where are you going in this deadly heat?
I asked bluntly.
"Water filling... across the road...
She was comfortable answering.
"There is no elder in the house!"
"Mother is.. sick....
"So you don't go to school..." I started matching my steps with her little steps.
"I'll go...
"You bring water everyday....
"Water is required daily, isn't it?
I inexplicably remembered the overturned water in the sink.
"Don't get angry...." The hot winds were becoming normal now.
"On what.....
"On luck..... in such a rotten heat that one has to go so far from home for water...
"Half of the day is spent in school.. then I help my mother in household chores.. I have to fetch water.. I have to study.. I have to take care of my younger brother.. then I don't get time. ...
"For whom .....
"For anger..... Her gleeful laugh fueled my anger and the scorching hot winds, becoming cold gusts, started caressing me...
Friends, I am just trying to tell this by posting that if a person learns to live with satisfaction in what he has, then life becomes really easy and happy. ...
Always look at the person who is less than you, look at his satisfaction, then compare yourself with him, how much God has given you, if you look at the people who are maximum than you, then you will be jealous of life… never again live a happy and satisfying life. Will get....
No comments:
Post a Comment