Sunday, July 2, 2023

दृष्टिकोण।

एक व्यक्ति काफी दिनों से चिंतित चल रहा था जिसके कारण वह काफी चिड़चिड़ा तथा तनाव में रहने लगा था। वह इस बात से परेशान था कि घर के सारे खर्चे उसे ही उठाने पड़ते हैं, पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के ऊपर है, किसी ना किसी रिश्तेदार का उसके यहाँ आना जाना लगा ही रहता है...

इन्ही बातों को सोच सोच कर वह काफी परेशान रहता था तथा बच्चों को अक्सर डांट देता था तथा अपनी पत्नी से भी ज्यादातर उसका किसी न किसी बात पर झगड़ा चलता रहता था...

एक दिन उसका बेटा उसके पास आया और बोला पिताजी मेरा स्कूल का होमवर्क करा दीजिये, वह व्यक्ति पहले से ही तनाव में था तो उसने बेटे को डांट कर भगा दिया लेकिन जब थोड़ी देर बाद उसका गुस्सा शांत हुआ तो वह बेटे के पास गया तो देखा कि बेटा सोया हुआ है और उसके हाथ में उसके होमवर्क की कॉपी है। उसने कॉपी लेकर देखी, और जैसे ही उसने कॉपी नीचे रखनी चाही, उसकी नजर होमवर्क के टाइटल पर पड़ी...

होमवर्क का टाइटल था...

वे चीजें जो हमें शुरू में अच्छी नहीं लगतीं लेकिन बाद में वे अच्छी ही होती हैं...

इस टाइटल पर बच्चे को एक पैराग्राफ लिखना था जो उसने लिख लिया था। उत्सुकतावश उसने बच्चे का लिखा पढना शुरू किया, बच्चे ने लिखा था...

मैं अपने फाइनल एग्जाम को बहुंत धन्यवाद् देता हूँ क्योंकि शुरू में तो ये बिलकुल अच्छे नहीं लगते लेकिन इनके बाद स्कूल की छुट्टियाँ पड़ जाती हैं...

मैं ख़राब स्वाद वाली कड़वी दवाइयों को बहुत धन्यवाद् देता हूँ क्योंकि शुरू में तो ये कड़वी लगती हैं लेकिन ये मुझे बीमारी से ठीक करती हैं...

मैं सुबह - सुबह जगाने वाली उस अलार्म घड़ी को बहुत धन्यवाद् देता हूँ जो मुझे हर सुबह बताती है कि मैं जीवित हूँ...

मैं ईश्वर को भी बहुत धन्यवाद देता हूँ जिसने मुझे इतने अच्छे पिता दिए क्योंकि उनकी डांट मुझे शुरू में तो बहुत बुरी लगती है लेकिन वो मेरे लिए खिलौने लाते हैं, मुझे घुमाने ले जाते हैं और मुझे अच्छी अच्छी चीजें खिलाते हैं और मुझे इस बात की ख़ुशी है कि मेरे पास पिता हैं क्योंकि मेरे दोस्त सोहन के तो पिता ही नहीं हैं...

बच्चे का होमवर्क पढने के बाद वह व्यक्ति जैसे अचानक नींद से जाग गया हो। उसकी सोच बदल सी गयी। बच्चे की लिखी बातें उसके दिमाग में बार बार घूम रही थी। खासकर वह लास्ट वाली लाइन। उसकी नींद उड़ गयी थी। फिर वह व्यक्ति थोडा शांत होकर बैठा और उसने अपनी परेशानियों के बारे में सोचना शुरू किया...

मुझे घर के सारे खर्चे उठाने पड़ते हैं इसका मतलब है कि मेरे पास घर है और ईश्वर की कृपा से मैं उन लोगों से बेहतर स्थिति में हूँ जिनके पास घर नहीं है...

मुझे पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठानी पड़ती है इसका मतलब है कि मेरा परिवार है, बीवी बच्चे हैं और ईश्वर की कृपा से मैं उन लोगों से ज्यादा खुशनसीब हूँ जिनके पास परिवार नहीं हैं और वो दुनियाँ में बिल्कुल अकेले हैं...

मेरे यहाँ कोई ना कोई मित्र या रिश्तेदार आता जाता रहता है, इसका मतलब है कि मेरी एक सामाजिक हैसियत है और मेरे पास मेरे सुख दुःख में साथ देने वाले लोग हैं...

हे ! मेरे भगवान् ! तेरा बहुंत बहुंत शुक्रिया... मुझे माफ़ करना, मैं तेरी कृपा को पहचान नहीं पाया...

इसके बाद उसकी सोच एकदम से बदल गयी, उसकी सारी परेशानी, सारी चिंता एक दम से जैसे ख़त्म हो गयी। वह एकदम से बदल सा गया। वह भागकर अपने बेटे के पास गया और सोते हुए बेटे को गोद में उठाकर उसके माथे को चूमने लगा और अपने बेटे को तथा ईश्वर को धन्यवाद देने लगा...

हमारे सामने जो भी परेशानियाँ हैं, हम जब तक उनको नकारात्मक नज़रिये से देखते रहेंगे तब तक हम परेशानियों से घिरे रहेंगे लेकिन जैसे ही हम उन्हीं चीजों को, उन्ही परिस्तिथियों को सकारात्मक नज़रिये से देखेंगे, हमारी सोच एकदम से बदल जाएगी, हमारी सारी चिंताएं, सारी परेशानियाँ, सारे तनाव एक दम से ख़त्म हो जायेंगे और हमें मुश्किलों से निकलने के नए - नए रास्ते दिखाई देने लगेंगे...

Point of view.

A person was walking worried for a long time due to which he started living very irritable and tense. He was troubled by the fact that he has to bear all the expenses of the house, the responsibility of the whole family is on him, one or the other relative keeps visiting his place...

Thinking about these things, he used to get very upset and often used to scold the children and he used to quarrel with his wife mostly on one or the other issue...

One day his son came to him and said father please get my school homework done, the person was already under stress so he scolded the son and chased him away but when his anger calmed down after a while he went to the son and saw That son is asleep and he has a copy of his homework in his hand. He took the copy and looked at it, and as soon as he wanted to put the copy down, his eyes fell on the title of the homework...

The title of the homework was...

The things that we don't like at first but later they are good...

The child had to write a paragraph on this title which he had written. Out of curiosity he started reading the child's writing, the child had written...

I give a big thank you to my final exams because they don't look very good in the beginning but after that there are school holidays...

I give thanks very much to the bitter medicines that taste bad, because they taste bitter at first, but they cure me of my illness...

I give a big thank you to the alarm clock that wakes me up every morning that tells me I'm alive...

I am also very thankful to God who gave me such a good father because his scolding is very bad for me in the beginning but he brings me toys, takes me for walks and feeds me good things and makes me proud of this. I am glad that I have a father because my friend Sohan doesn't even have a father...

After reading the child's homework, that person has suddenly woken up from sleep. His thinking has changed. The words written by the child were revolving in his mind again and again. Especially that last line. He had lost his sleep. Then the man sat down for a while and started thinking about his troubles...

I have to bear all the expenses of the house that means I have a house and by the grace of God I am in a better position than those who do not have a house...

I have to bear the responsibility of the whole family means I have family, wife and children and by the grace of God I am more fortunate than those who do not have family and are all alone in the world...

Some or the other friend or relative keeps coming here, it means that I have a social status and I have people to support me in my happiness and sorrow...

Hey! My God! Thank you so much... I'm sorry, I didn't recognize your kindness...

After this, his thinking changed completely, all his troubles, all his worries ended at once. He changed instantly. He ran to his son and took the sleeping son in his lap and kissed his forehead and started thanking his son and God...

Whatever troubles are in front of us, as long as we keep looking at them from a negative point of view, we will be surrounded by troubles, but as soon as we look at the same things, the same situations from a positive point of view, our thinking will change completely, all our worries, All the troubles, all the tensions will end at once and we will start seeing new ways to get out of difficulties...


No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...