Tuesday, June 2, 2020

कमजोर व्यक्ति से भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।

अगर मैं यह कहूँ कि आपको अपने से कमजोर से शिक्षा लेनी चाहिए, तो शायद आप हंसेंगे, लेकिन जरा ध्यान से सोचें कि कमजोर से आप क्या सीख सकते हैं? इसका जवाब आपको इस कहानी में मिल सकता है।
विश्वविख्यात दार्शनिक सुकरात के बारे में तो आपने सुना ही होगा। सुकरात का व्यक्तित्व कुछ ऐसा था कि हर तरह के लोग उनके साथ काफी सहज महसूस करते थे। वे उनसे तरह-तरह के सवाल करते और अपनी समस्याओं का समाधान जानने की कोशिश करते थे। सुकरात सबको समान भाव से जवाब देते थे। उनकी कोशिश होती थी कि हर कोई उनके जवाब से संतुष्ट होकर ही जाये।
           एक बार सुकरात से किसी ने पूछा, 'आपके गुरु कौन हैं?' सुकरात ने हंसते हुए कहा.....
'तुम मेरे गुरु के संबंध में जानना चाहते हो?' एक मिनट रुक कर उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, 'दुनिया भर में जितने भी मूर्ख हैं, वे सब मेरे गुरु हैं।
          उस व्यक्ति ने सोचा कि शायद सुकरात मज़ाक कर रहे हैं। वह अक्सर ऐसा किया करते थे। वह व्यक्ति उस समय गंभीर था, इसलिए उसने अपना सवाल दोहराया और सुकरात से निवेदन किया कि कृपया इसका गंभीरता से जवाब दें। सुकरात ने जब वही उत्तर दोहराया तो उसे बड़ा आश्चर्य हुआ।
सुकरात का जवाब उसे समझ नहीं आया। उसने पूछा- 'मूर्ख आपके गुरु कैसे हो सकते हैं?' सुकरात ने उस व्यक्ति को समझाया, 'मैं यह देखने की कोशिश करता हूँ कि किस दोहा के कारण किसी को मूर्ख कहा जा रहा है। यदि वह दोष मेरे अंदर भी होता है, तो उससे शिक्षा लेकर मैं अपने अंदर के उन दोषों को दूर कर लेता हूँ, ताकि मैं मूर्ख न कहा जाऊं। इस तरह मैने जो ज्ञान प्राप्त किया है, उन्हीं से शिक्षा लेकर प्राप्त किया है। अगर मूर्ख न होते तो मुझे अपने को दुरुस्त करने का अवसर कैसे मिलता। अब तुम्हीं बताओ कि मूर्ख मेरे वास्तविक गुरु हुए कि नहीं।' वह व्यक्ति सुकरात के इस जवाब से पूरी तरह संतुष्ट हो गया। अब आपको मेरे सवाल का जवाब मिल गया होगा कि आखिर अपने से कमजोर से हम क्या सीख सकते हैं। वास्तव में यह बेहद जरूरी है और उतना ही जरूरी है, जितना अपने से ज्यादा प्रतिभाशाली लोगों से सीखना। इसमें संतुलन होना चाहिए। एक तरफ आपको अपने से बुद्धिमान लोगों से यह सीखना चाहिए कि उनके पास क्या है, जो आपके पास नहीं है और आपको पाना है, तो दुसरी ओर कमजोर से यह सीखना चाहिए कि उनमें क्या कमी है, जिसे आपको खुद में दूर करना है। यह बेहद आसान है और इसकी शुरुआत आप आज से ही कर सकते हैं।

शिक्षा:- 
💐 एक कमजोर व्यक्ति से आप उतना ही सीख सकते हैं, जितना कि एक प्रतिभाशाली व्यक्ति से।
💐 एक कमजोर व्यक्ति से आप यह सीख सकते हैं कि उसमें क्या कमी है, जिसे आपको खुद में दूर करना है।

You can learn a lot from a weak person.

If I say that you should learn from the weaker than you, you will probably laugh, but think carefully what can you learn from the weak? You can find the answer in this story.
You must have heard about the world famous philosopher Socrates. Socrates' personality was such that people of all kinds felt quite comfortable with him. They used to ask them a variety of questions and try to find a solution to their problems. Socrates used to answer everyone in the same manner. They tried to leave everyone satisfied with their answer.
           Once someone from Socrates asked, 'Who is your guru?' Socrates said with a laugh .....
'You want to know about my mentor?' Pausing for a minute, he continued his talk and said, 'All the fools around the world are my gurus.
          The person thought that Socrates might be joking. He often did this. The man was serious at the time, so he repeated his question and requested Socrates to answer it seriously. Socrates was surprised when he repeated the same answer.
He did not understand Socrates' answer. He asked- 'How can fools be your guru?' Socrates explained to the person, 'I try to see what couplet is causing someone to be called a fool. If that flaw also happens in me, then by taking education from it, I remove those defects inside me, so that I am not called a fool. In this way, the knowledge that I have gained, I have received from them. Had I not been a fool, how would I have had the opportunity to repair myself? Now tell you whether fools are my real teachers or not. ' The person was completely satisfied with Socrates' reply. Now you must have got the answer to my question that what can we learn from the weak than ourselves. In fact, it is as important and as important as learning from people more talented than you. There should be balance in this. On the one hand, you should learn from those who are intelligent than you, what they do not have and you have to get, on the other hand you should learn from the weak that what they lack, which you have to overcome in yourself. It is very easy and you can start it from today itself.

Education:-
💐 You can learn as much from a weak person as you do from a talented person.
💐 From a weak person you can learn what is lacking in you, which you have to overcome in yourself.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...