Monday, June 8, 2020

कस्टमर की संतुष्टि, बिजनेस में बढ़ोतरी।

लंच बॉक्स' फ़िल्म देखने के बाद मुंबई डब्बावालाज के बारे में और जानने की इच्छा हुई। तब इसके सीइओ डॉ पवन अग्रवाल का वीडियो मैने देखा, जिसमें उन्होंने कंपनी के कामकाज के तरीके और उसके सोच को बताया है। आपको बता दें कि मुंबई में 5000 डब्बावालाज काम करते हैं और वे 2,00,000 डब्बे रोज ( दिन में दो बार) डिलीवर करते हैं। ये खाना खुद नहीं बनाते। ये खाना आपके घर से लेकर आपके ऑफिस पहुंचाते हैं और वहाँ से खाली डब्बा ले कर उसे वापस आपके घर पहुंचाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुम्बई में लोगों को नौकरी के लिए सुबह साढ़े पांच बजे निकलना होता है और कोई भी पति या बेटा नहीं चाहेगा कि उसकी पत्नी या माँ इतनी सुबह उठकर टिफिन तैयार करे। दूसरी वजह, मुम्बई की लोकल ट्रेनों में भीड़ इतनी ज्यादा होती है कि आप खाली हाथ ठीक से खड़े नहीं हो सकते, हाथ में टिफिन ले कर खड़े होना तो दूर की बात है। डब्बावालाज सुविधा देता है कि आप घर का गरम और स्वादिष्ट खाना खाएं और बेफिक्र होकर सफर करें। इस सुविधा के लिए वे मात्र 300 से 350 रुपये हर महीने चार्ज करते हैं।
       अच्छी बात यह है कि अगर आप दो महीने शहर में नहीं हैं, तो वे आपसे 12 महीने के नहीं बल्कि 10 महीने के ही रुपये लेंगे। डॉ अग्रवाल बताते हैं कि इतने सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ कि लंच टाइम शुरू हो गया हो और डब्बा नहीं पहुंचा हो। इस कंपनी में हर डब्बावाला 40 टिफिन को लाने - ले जाने कि जिम्मेवारी उठाता है। 50 प्रतिशत कर्मचारी तो अशिक्षित हैं, लेकिन फिर भी वे 40 घरों के पते और 40 ऑफिस के पते अपने दिमाग में रखते हैं।
               आप सोच रहे होंगे कि इनकी इतनी तारीफ क्यों? वह इसलिए क्योंकि हम इनसे कई चीजें सीख सकते हैं। 
पहला - कस्टमर को अपना भगवान समझें।
दूसरा - समय के पाबंद रहें।
तीसरा - अपने काम के साथ किसी भी हालत में समझौता न करें।
चौथा - काम में परफेक्शन हो।
पांचवा - काम के प्रति ईमानदार रहें।
छठा - काम में गलतियां बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
सातवाँ - कस्टमर की संतुष्टि सबसे पहले आती है।
आठवां - जितनी सर्विस दो, उतना ही चार्ज करो।

शिक्षा:- 
💐 आप जो भी कम करें, उससे दिल से जुड़ें। उससे नफरत न करें। कस्टमर के प्रति प्रेम व सम्मान रखें। बदले में वह भी आपको प्रेम व सम्मान देगा।
💐 बिजनेस कभी भी अपने कस्टमर को धोखा दे कर नहीं किया जाना चाहिए। जब आप ईमानदार रहते हैं, तब आप कस्टमर से दिल से जुड़ जाते हैं।

Customer satisfaction increases in business.

After watching the movie 'Lunch Box', there was a desire to know more about Mumbai Dabbawalaj. Then I saw the video of its CEO Dr. Pawan Aggarwal, in which he has explained the way the company works and its thinking. Let us tell you that 5000 Dabbawalas work in Mumbai and they deliver 200,000 boxes daily (twice a day). These do not make food themselves. These food are taken from your home to your office and from there take the empty container and bring it back to your home. This is because people in Mumbai have to leave for the job at half past five in the morning and no husband or son would want his wife or mother to get up this morning and prepare tiffin. Secondly, there is so much crowd in the local trains of Mumbai that you cannot stand empty-handed properly, it is far from standing with a tiffin in your hand. Dabbawalaj allows you to eat hot and delicious food at home and travel without worry. For this facility, they charge only 300 to 350 rupees every month.
       The good thing is that if you are not in the city for two months, then they will take 10 rupees from you instead of 12 months. Dr. Aggarwal says that in all these years, it has never happened that lunch time has started and the container has not arrived. Every dabbawala in this company takes responsibility for transporting 40 tiffins. 50 percent of the employees are illiterate, but still keep 40 home addresses and 40 office addresses in their mind.
               You must be wondering why they are so praised? That is because we can learn many things from them.
First - consider customer as your God.
Second - be punctual.
Third - Do not compromise your work under any circumstances.
Fourth - Perfection at work.
Fifth - Be honest with work.
Sixth - There should be no mistakes in the work.
Seventh - Customer satisfaction comes first.
Eighth - Charge as much as two service.

Education:-
💐 Whatever you do, join your heart. Don't hate him Have love and respect for the customer. In return he will also give you love and respect.
💐 Business should never be done by cheating your customer. When you remain honest, then you connect with the customer at heart.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...