Tuesday, June 16, 2020

समय और धैर्य है सबसे कीमती।

मैं आपको एक प्रेरक कहानी बता रहा हूँ। एक साधु था, वह रोज घाट किनारे बैठ कर चिल्लाया करता था - जो चाहोगे सो पाओगे, जो चाहोगे सो पाओगे। बहुत से लोग वहां से गुजरते थे, लेकिन कोई भी उसकी बात पर ध्यान नहीं देता। सब उसे एक पागल आदमी समझते थे। एक दिन एक युवक वहाँ से गुजरा और उसने साधु की आवाज सुनी - जो चाहोगे सो पाओगे, जो चाहोगे सो पाओगे। आवाज सुनते ही वह उसके पास चला गया। उसने साधु से पूछा, ' महाराज आप बोल रहे थे कि जो चाहोगे सो पाओगे, तो क्या आप मुझे वो दे सकते हैं, जो मैं चाहता हूँ?' साधु उसकी बात सुन कर बोला, 'हां बेटा, तू जो कुछ भी चाहता है, मैं वह जरूर दूंगा। बस तुम्हें मेरी बात माननी होगी। पहले यह तो बताओ कि तुम्हें आखिर चाहिए क्या?' युवक बोला, 'मैं हीरों का बड़ा व्यापारी बनना चाहता हूँ।' साधु बोला, 'मैं तुम्हें एक हीरा और एक मोती देता हूँ। उससे तुम जितने भी हीरे-मोती बनाना चाहोगे, बना पाओगे।' और इस कहते हुए साधु ने अपना हाथ लड़के की हथेली पर रखते हुए कहा, 'पुत्र, मैं तुम्हें दुनिया का सबसे अनमोल हीरा दे रहा हूँ, लोग इसे 'समय' कहते हैं। इसे तेजी से अपनी मुट्ठी में पकड़ लो और इसे कहीं मत गंवाना। तुम इससे जितने चाहो, उतने हीरे बना सकते हो।' युवक अभी कुछ सोच ही रहा था कि साधु उसकी दूसरी हथेली पकड़ते हुए बोला, 'पुत्र, इसे पकड़ो, यह दुनिया का सबसे कीमती मोती है, लोग इसे 'धैर्य' कहते हैं। जब कभी समय देने के बावजूद परिणाम न मिले, तो इस मोती को धारण कर लेना। याद रखना, जिसके पास यह मोती है, वह दुनिया में कुछ भी प्राप्त कर सकता है।' युवक गंभीरता से साधु की बातों पर विचार करता है और निश्चय करता है कि आज से वह कभी अपना समय बर्बाद नहीं करेगा और हमेशा धैर्य से काम लेगा। और ऐसा सोचकर वह हीरों के एक बहुत बड़े व्यापारी के यहाँ काम शुरू करता है और अपनी मेहनत और ईमानदारी के बल पर एक दिन खुद भी हीरों का बहुत बड़ा व्यापारी बनता है।

शिक्षा:-
💐 आप भले ही किसी भी फील्ड में क्यों न हों, अगर आप अपने काम को वक़्त नहीं देंगे, तो आप उसे न सीख सकते हैं और न सफल हो सकते हैं।
💐 कई बार ऐसा होता है कि हम मब लगाकर काम करते हैं, लेकिन फल नहीं मिलता। ऐसे वक्त में धैर्य रखें। फल सही वक्त आने पर आपको मिलेगा।

Time and patience are the most valuable.

I am telling you an inspiring story. There was a monk, he used to sit on the ghat everyday and shout - those who want will sleep, those who wish will sleep. Many people passed by there, but nobody paid any attention to it. Everyone considered him a mad man. One day a young man passed by there and he heard the voice of the monk - those who wish will sleep, those who wish will sleep. He went to her as soon as he heard the voice. He asked the monk, 'Maharaj, you were saying that if you want to be able to sleep, can you give me what I want?' The monk said after listening to him, 'Yes son, whatever you want, I will definitely give it. You just have to follow me. First, tell me what you want? The young man said, 'I want to become a big diamond merchant.' The monk said, 'I give you a diamond and a pearl. With that you will be able to make as many diamonds and pearls as you want. ' And saying this, the monk put his hand on the boy's palm and said, 'Son, I am giving you the most precious diamond in the world, people call it' time '. Hold it fast in your fist and don't lose it anywhere. You can make as many diamonds as you want with it. ' The young man was still thinking that the monk holding his second palm said, 'Son, hold it, it is the most precious pearl in the world, people call it' Patience '. Whenever you do not get results despite giving time, then wear this pearl. Remember, anyone who has this pearl can get anything in the world. ' The young man seriously considers the monk's words and decides that from today he will never waste his time and will always work patiently. And thinking like this, he starts work with a big diamond merchant and one day he becomes a very big diamond merchant by his hard work and honesty.

Education:-
💐 No matter how you are in any field, if you do not give time to your work, then you cannot learn it or succeed.
💐 Many times it happens that we work by mum, but do not get the fruit. Be patient in such times. You will get fruit when the time is right.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...