Wednesday, June 10, 2020

नजरिया सही, तो सफलता है पक्की।

आप कितने कामयाब होते हैं, यह आपके नजरिये पर निर्भर करता है। बेहतर नजरिया यानी सकारात्मक सोच वाला इंसान। ठीक इसके विपरीत यदि आपकी सोच नकारात्मक है, तो आपको नीचे गिरने से भी कोई नहीं रोक सकता। आप जहाँ हैं, वहीं रह जाते हैं। डेविड और गोलियथ की कहानी कई लोगों ने सुनी है। बाइबिल में बतायी गयी यह कहानी सकारात्मक सोच का बहुत अच्छा उदाहरण है। यदि आपने नहीं सुनी है, तो सुनें। गोलियथ एक राक्षस था। उनसे हर आदमी के दिल में अपनी दहशत पैदा कर रखी थी। एक दिन 17 साल का एक भेड़ चरानेवाला लड़का डेविड अपने भाईयों से मिलने के लिए आया। उसने अपने भाइयों से पूछा कि तुम लोग इस राक्षस से लड़ते क्यों नहीं हो? भाइयों ने जवाब दिया कि क्या तुमने उस राक्षस का आकार नहीं देखा? वह कितना बड़ा है? वह एक झटके में हमें मार डालेगा। इस पर डेविड ने कहा, बात यह नहीं है कि बड़ा होने के वजह से उसे मारा नहीं जा सकता। बात तो यह है कि वह इतना बड़ा है कि उस पर निशाना आसानी से लगाया जा सकता है, उस पर लगा निशाना कभी चूक ही नहीं सकता।
               इस कहानी का अंत हम सभी जानते हैं कि डेविड ने उस राक्षस गिलियथ को अपनी गुलेल से मार डाला। राक्षस वही था, लेकिन डेविड नजरिया उसे उसके भाइयों से अलग करता था। यदि भाइयों की तरह ही डेविड का भी नजरिया होता, तो वह ज़िन्दगी भर गिलियथ से डरता रहता और अन्याय सहता रहता।
                यह कहानी एक सीख और देती है कि कभी भी किसी समस्या को देखकर घबराएं नहीं। यह न सोचें कि भगवान ने मुझे ही क्यों यह समस्या दी। इतिहास गवाह है कि हर बड़ी समस्या हल हो जाने के बाद ढेर सारी खुशियाँ और अवसर लेकर आती है। जाने-माने लेखक नेपोलियन हिल ने भी कहा है कि हर समस्या अपने साथ अपने बराबर का या अपने से भी बड़ा अवसर साथ लाती है। 
                 कई सफल लोगों ने इस बात को माना है कि जब हमारा नजरिया सही होता है, तो हमें महसूस होता है कि हम हीरों से भरी हुई जमीन पर चल रहे हैं।

शिक्षा:-
💐 मौके हमेशा हमारे पैरों के नीचे दबे होते हैं। हमें उनकी तलाश में कहीं जाने की जरूरत नहीं। हमें केवल उनको पहचान लेना है।
💐 समस्या को देखकर, उसका आकार देखकर न घबरायें। दुनिया में ऐसी कोई समस्या ही नहीं बनी है, जिसका कोई हल न हो।


If the outlook is correct, success is sure.

How successful you are depends on your perspective. Better attitude means a person with positive thinking. On the contrary, if your thinking is negative, no one can stop you from falling down. Wherever you are, you remain there. The story of David and Goliath is heard by many people. This story told in the Bible is a very good example of positive thinking. If you haven't listened, listen. Goliath was a demon. He had created his horror in every man's heart. One day David, a 17-year-old sheep shepherd, came to visit his brothers. He asked his brothers, why don't you fight this monster? The brothers replied that didn't you see the size of that monster? How big is that? He will kill us in one stroke. To this, David said, "It is not that he cannot be killed as he grows up." The thing is that it is so big that it can be easily targeted, it can never be missed.
               The end of this story is that we all know that David killed the demon Goliath with his slingshot. The demon was the same, but David's view separated him from his brothers. If David had the same attitude as the brothers, he would be afraid of Goliath all the life and suffer injustice.
                This story gives one another lesson to never be afraid to see a problem. Do not think why God gave me this problem. History is witness that after every major problem is solved, it brings lots of happiness and opportunities. Noted writer Napoleon Hill has also said that every problem brings with it an equal or greater opportunity than its own.
                 Many successful people have recognized that when our vision is right, we feel that we are walking on a land full of diamonds.

Education:-
💐 Opportunities are always buried under our feet. We do not need to go anywhere in search of them. We just have to identify them.
💐 Do not panic seeing the problem, seeing its size. No such problem has been created in the world, which has no solution.

1 comment:

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...