Saturday, June 6, 2020

आप बोलेंगे नहीं, तो लोग समझेंगे कैसे

एक व्यक्ति ने अपने बच्चों की आया जूलिया को बुलाया और कहा- मैं तुम्हारी तनख्वाह का हिसाब करना चाहता हूँ। तुम्हें पैसों की जरूरत होगी। तुम अपने आप तो कभी पैसे मांगोगी नहीं। मैं खुद तुम्हें पैसे देना चाह रहा हूँ। हां, तो बताओ तुम्हारी तनख्वाह कितनी तय हुई थी? 300 रुपये महीना तय हुई थी ना?
जी नहीं, 400 रुपये महीना। जूलिया ने दबे स्वर में कहा।
नहीं भाई 300 रुपये मैने डायरी में नोट कर रखा है। अच्छा.......... तो तुम्हें हमारे यहां काम करते हुए कितने दिन हुए हैं, दो महीने ही ना? आया ने कहा, जी नहीं, दो महीने पाँच दिन।
क्या कह रही हो। ठीक दो महीने हुए हैं। दो महिने के बनते हैं- 600 रुपये। तुमने इतवार को छुट्टी मनायी है। इसके अलावा तुमने तीन छुट्टियां और ली हैं। जुलिया का चेहरा पिला पड़ गया, पर बोली एक शब्द भी नहीं। 
          वह व्यक्ति बोला, हां तो नौ इतवार और तीन छुट्टियां। यानी बारह दिन काम नहीं हुआ। मतलब यह कि तुम्हारे 120 रुपये कट गये। पिछले सप्ताह चार दिन मेरी पत्नी ने तुम्हें दोपहर बाद छुट्टी दे दी थी। तो इस तरह तुम्हारे कितने नागे हो गये? बारह और दो चौदह। पिछले सप्ताह तुमने चाय की प्लेटेऔर प्याली तोड़ डाली थी। चलो, मैं उसके 20 रुपये ही काटूंगा। तुम्हारी इसी लापरवाही के कारण हमारी नौकरानी ने बेटी तान्या के जूते चुरा लिये। जूतों के 60 रूपये और कट गये। और हां, दस तारीख को मैंने तुम्हें 100 रुपये दिये थे।
          जी नहीं, आपने मुझे कुछ नहीं दिया.... जूलिया ने दबी जुबान से कहना चाहा। अरे तो क्या मैं झूठ बोल रहा हूँ। मैं डायरी में हर चीज नोट कर लेता हूँ। तो ठीक है घटाओ 600 रुपये में से 300 रुपये। बचे 300 रुपये क्यों ठीक है न?
उसकी आँखें आँसुओ से भर उठीं। उसने सहमति में सर हिलाया। जूलिया ने कांपते हाथों से 300 रुपये ले लिये और धीरे से विनती स्वर में बोली - जी धन्यवाद।
उस व्यक्ति ने क्रोधित स्वर में उससे कहा - धन्यवाद किस बात का? 
आपने मुझे पैसे दिये - इसके लिए धन्यवाद।
व्यक्ति बोला, तुम मुझे धन्यवाद दे रही हो, जबकि तुम अच्छी तरह जानती हो कि मैंने तुम्हें ठग लिया है। तुम्हें धोखा दिया है।
जी हाँ, इससे पहले मैंने जहाँ-जहाँ काम किया, उन लोगों ने तो मुझे एक पैसा तक नहीं दिया। आप कम से कम कुछ तो दे रहे हैं।
जूलिया, मुझे इस बात के लिए माफ कर देना कि मैंने तुम्हारे साथ ऐसा मज़ाक किया, पर मैं तुम्हें सबक सिखाना चाहता था। यह रहे तुम्हारे 800 रुपये।
जुलिया! क्या जरूरी है कि इंसान भला कहलाये जाने के लिए इतना दब्बू बन जाये कि उसके साथ जो अन्याय हो रहा है, उसका विरोध तक न करे? इस तरह खामोश रहने से कम नहीं चलेगा। अपने आप को बनाये रखने के लिए तुम्हें इस संसार से लड़ना होगा।
          बिना अपनी बात कहे कुछ नहीं मिलता। अगर आप सही हैं, तो अपनी बात जरूर रखें, नहीं तो लोग और दबायेंगे।

शिक्षा:-
💐 अगर आपके साथ अन्याय हो रहा है, तो उसका विरोध जरूर करें।
💐 बिना अपनी बात कहे कुछ नहीं मिलता। आप बोलेंगे नहीं, तो लोग आपकी बात समझेंगे कैसे?
💐 भला कहलाये जाने के लिए दब्बू न बनें।

If you do not speak, then people will understand how?

A man called his children Julia and said - I want to calculate your salary. You will need money. You will never ask for money by yourself. I want to give you money myself. Yes, tell me how much was your salary? 300 rupees a month was fixed, wasn't it?
No, 400 rupees a month. Julia muttered.
No brother, I have noted 300 rupees in the diary. Okay ……. So how many days have you been working with us, not only two months? Aya said, no, two months and five days.
What are you saying? It has been exactly two months. Two months are made- 600 rupees. You have a holiday on Sunday. Apart from this, you have taken three more holidays. Julia's face became pale, but not a single word was spoken.
          The man said, yes, nine Sundays and three holidays. That is, twelve days did not work. This means that your 120 rupees were deducted. Last week four days my wife discharged you after noon. So how many Nagas have you become like this? Twelve and two fourteen. Last week you broke a tea plate and a cup. Come on, I will deduct 20 rupees from it. Because of your carelessness, our maid stole the shoes of daughter Tanya. 60 rupees of shoes were cut. And yes, on the 10th, I gave you 100 rupees.
          No, you did not give me anything .... Julia wanted to say with a tongue. Hey, am I lying? I note down everything in the diary. So, let's deduct 300 rupees out of 600 rupees. Why is the remaining 300 rupees okay?
His eyes were filled with tears. He nodded in agreement. Julia took 300 rupees from trembling hands and said softly in a polite voice - thank you.
The man said to her in an angry tone - thank you, what?
You gave me money - thanks for that.
The person said, you are thanking me, while you know very well that I have cheated you. Cheated you
Yes, before where I worked, those people did not give me even a single penny. You are giving at least something.
Julia, forgive me for being such a joke to me, but I wanted to teach you a lesson. Here is your 800 rupees.
Julia! Is it important that a person becomes so submissive to be called good that he should not even protest against the injustice being done to him? Being silent like this will not do less. You have to fight this world to keep yourself.
          Nothing is found without saying your word. If you are right, then keep your point, otherwise people will press more.

Education:-
💐 If injustice is happening to you, then definitely oppose it.
💐 Nothing is said without saying your word. If you do not speak, how will people understand you?
💐 Do not be submissive to be called good.

2 comments:

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...