Friday, June 5, 2020

दिखावे के चक्कर में फालतू खर्च न करें

सार्थक का मोबाइल खराब हो गया था। वह नया मोबाइल लेना चाह रहा था। उसने करीब 10 दिन जैसे-तैसे निकले, फिर तांग आकर अपना बजट देखकर 10 हज़ार रुपये का मोबाइल खरीद लिया। नया मोबाइल पाकर वह बहुत खुश था। अब उसे कोई समस्या नहीं थी। वह बड़े मजे में था। कुछ दिनों बाद ही सार्थक के एक दोस्त ने 25 हज़ार का फोन खरीद लिया। उसने दोस्तों के ग्रुप में सभी को यह फोन दिखाया। दोस्तों ने सार्थक को ताना मारते हुए कहा, 'यार, तुझे भी यही फोन लेना चाहिए था। क्या घटिया फोन उठा लिया तो भी।' सार्थक को यह बात बहुत बुरी लगी। उसके भितर जलन की भावना आ गयी। अब उसे अपना फोन खराब लगने लगा। वह बार-बार कहने लगा, 'यार, इससे तो अच्छे फ़ोटो भी नहीं आते। यह तो बार-बार हैंग होता है।'
               दो महीने के अंदर सार्थक ने 27 हज़ार का फोन ले लिया। इसके लिए उसने अपना मोबाइल बेचा, अपने एकाउंट में बड़ी मेहनत से जमा किये 10 हज़ार रुपये मिलाये और कुछ रुपये दोस्त से उधार लिये। अब वह भी दोस्तों के बीच मोबाइल दिखाने ले गया। सभी ने यह महंगा मोबाइल हाथ में ले-लेकर देखा, उससे फोटो खींचे और उसकी खूब तारीफ की। अब सार्थक बड़ा खुश था। उसने 25 हज़ार के मोबाइल वाले दोस्त को हरा दिया था। उसके पास दोस्तों के ग्रुप में सबसे बेहतरीन फोन था। दो दिन बाद ही सार्थक के पिता का एक्सीडेंट हो गया। उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। पिता के एकाउंट से पूरे रुपये खर्च हो गये। अब बारी सार्थक के रुपये खर्च करने की थी, लेकिन उसके पास महंगे मोबाइल के अलावा कुछ भी नहीं था। जिस एक मात्र दोस्त से वह रुपये मांग सकता था, उससे वह पहले ही मोबाइल के लिए उधार ले चुका था। जब उसे कुछ सुझा नहीं, तो सार्थक ने अपना मोबाइल बेचा और पिता का इलाज करवाया। अब उसके पिता ठीक हैं और सार्थक के पास तीन हज़ार रुपये वाला सिंपल मोबाइल है।
           ऐसे कई लोग आपको भी अपने आस-पास दिख जायेंगे जो दूसरों की देखा-देखी महंगी चीजें खरीदते हैं। फिर भले ही उसके लिए उन्हें उधार ही क्यों न लेना पड़े।

शिक्षा:-
💐 तरक्की करना, अपनी लाइफ स्टाइल अपडेट करते रहना अच्छी बात है, लेकिन यह चीजें उधार लेकर न हो। अपने बजट को भी ध्यान में रखें।
💐 दूसरों की देखा-देखी चीजें खरीदना बंद करें। केवल वही चीजें खरीदें, जो सच में आपके लिए जरूरी है। जिनके बिना आपका काम नहीं चलेगा।

Do not spend extra money

Sarthak's mobile was damaged. He was trying to get a new mobile. He left for about 10 days, then came to Tang and saw his budget and bought a mobile of Rs 10,000. He was very happy to get a new mobile. Now he had no problem. He was very happy. A few days later, a friend of Sarthak bought a phone worth 25 thousand. He showed this phone to everyone in the group of friends. Friends taunted Sarthak and said, 'Man, you should have taken the same call. Even if I took a cheap phone. Sarthak found it very bad. A sense of jealousy ensued. Now he started getting his phone bad. He kept saying again and again, 'Man, it doesn't even bring good photos. It hangs again and again.
               Within two months, Sarthak took a phone call of 27 thousand. For this, he sold his mobile, collected 10,000 rupees with hard work in his account and borrowed a few rupees from a friend. Now he also took a mobile show among friends. Everyone took this expensive mobile phone in hand, took pictures and praised it. Now Sarthak was very happy. He had defeated a mobile friend of 25 thousand. He had the best phone in a group of friends. Two days later, Sarthak's father became an accident. He had to admit in the hospital. Entire rupees were spent from father's account. Now the turn was to spend worthwhile rupees, but he had nothing but expensive mobiles. The only friend from whom he could ask for money, he had already borrowed for mobile. When not suggesting anything to him, Sarthak sold his mobile and got his father treated. Now his father is fine and Sarthak has a simple mobile with three thousand rupees.
           Many such people will also be seen around you who buy expensive things seen by others. Then even if they have to borrow for it.

Education:-
💐Making progress, updating your lifestyle is a good thing, but don't borrow it. Keep your budget in mind as well.
💐Stop buying things seen by others. Buy only what you really need. Without which your work will not work.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...