एक बार एक व्यक्ति ने अपने कार को मरम्मत के लिए गैराज में दिया।गैराज बड़ा था, जिसमें कई लोग कम करते थे। इनमें एक युवा कर्मचारी भी था। गैराज के मालिक ने कार सुधारने का जिम्मा उसी युवा कर्मचारी को दिया। गाड़ी मालिक को गैराज मालिक ने शाम को आने के लिए कहा था। युवा साथी पूरी तन्मयता के साथ गाड़ी की खराबी को दूर करने में जुट गया। उसके साथियों ने उससे कहा कि तुम इतनी मेहनत क्यों कर रहे हो। गाड़ी शाम को देनी है। अभी तो काफी समय है।
युवा साथी अपने काम में जुट रहा। उसने न केवल गाड़ी को बेहतरीन तरीके से सुधारा, बल्कि उसने कार की सफाई इतनी अच्छी तरह से कर दी कि कार बिल्कुल नई जैसी लगने लगी। कार की सफाई के लिए न टी कर मालिक ने कहा था और न ही गैराज मालिक ने। इस बात को लेकर उसके साथियों ने उसका खूब मज़ाक उड़ाया। युवा कर्मचारी ने इस बात को दिल से नहीं लगाया। शाम को गाड़ी मालिक जब कार लेने आया, तब आश्चर्य में पड़ गया कि उसकी कार बिल्कुल नयी जैसी दिखने लगी।
गाड़ी मालिक ने पूछा कि कार का काम किसने किया। गैराज मालिक ने युवा कर्मचारी की ओर इशारा किया। गाड़ी मालिक ने उससे बातचीत की और उससे यह पूछा कि आखिर तुमने किसके कहने पर गाड़ी की सफाई की। युवा कर्मचारी ने कहा, वह बस अपना काम कर रहा था और उसे लगा कि गाड़ी को न केवल सुधारना चाहिए, बल्कि जितना बेहतर हो सकता है, उतना बेहतर करके देना चाहिए। उसके जवाब से गाड़ी मालिक न केवल संतुष्ट हुआ बल्कि उसने ज्यादा वेतन पर अपनी फैक्टरी में उसे नौकरी भी दे दी।
फ्रेंड्स काम करना अलग बात है और काम को बेहतर तरीके से करना अलग। आगे वही बढ़ते हैं, जो हमेशा अपने काम में बेस्ट देने की कोशिश करते हैं। कॉरपोरेट वर्ल्ड में अब बात 100 फीसदी की नहीं, 125 फीसदी की होती है। 100 फीसदी तो सभी देते हैं। असल में 100 फीसदी देना जॉब में बने रहने के लिए जरूरी है, लेकिन आगे बढ़ना है, तो 125 फीसदी देना होगा। 100 से ज्यादा यानी एक्सट्रा एफर्ट। कर्मचारी अगर समान्य कामकाज के अलावा अपनी ओर से कोई एक्सट्रा एफर्ट करते हैं, तो वे अपने लिए खास जगह बना पाते हैं।
अगर आप कंपनी के सेल्स डिपार्टमेंट में हैं, तो अपने क्लाइंट को संतुष्ट करने के लिए आप अपनी ओर से पूरी मेहनत करते हैं। यह मेहनत उसी स्तर तक होती है, जिस स्तर की क्लाइंट अपेक्षा रखते हैं। पर यही काफी नहीं। उन्हें इस स्तर से आगे ले जाना है आपको। संतुष्टि से एक कदम आगे। ऐसा कर आप क्लाइंट के साथ व्यक्तिगत रिश्ता बना लेते हैं, जो आगे आपके टारगेट पूरा करने में भी फायदेमंद साबित होता है।
शिक्षा:-
💐 काम करना अलग बात है और बेहतर तरीके से ककम करना अलग।
💐 आगे वही बढ़ते हैं, जो हमेशा अपने काम में बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।
💐 सामान्य कामकाज के अलावा अपनी ओर से एक्सट्रा एफर्ट भी करें।
Take clients one step ahead of satisfaction
Companies in the corporate world make every effort to please their customers. It makes them realize that they are happy and respectable customers.
Once a person gave his car to a garage for repairs. The garage was large, with many people making less. They also had a young employee. The owner of the garage gave the task of repairing the car to the same young employee. The car owner was asked by the garage owner to come in the evening. The young fellow wholeheartedly began to correct the malfunction of the car. His colleagues told him why you are working so hard. The car has to be given in the evening. There is still a long time.
The young fellow continued in his work. Not only did he repair the car in a great way, but he cleaned the car so well that the car looked like a new one. Neither the owner nor the garage owner asked to clean the car. His colleagues mocked him a lot for this. The young employee did not take this to heart. In the evening when the car owner came to get the car, he was surprised that his car started looking like new.
The car owner asked who did the car work. The garage owner pointed to the young employee. The car owner talked to him and asked him that at the instance of whom did you clean the car. The young employee said, he was just doing his job and he felt that the car should not only be improved, but it should be given as much better as it could. The car owner was not only satisfied with his answer but he also gave him a job in his factory at a higher salary.
Friends work is different and doing work better is different. Those who move forward always try to give the best in their work. In the corporate world, now it is 125 per cent, not 100 per cent. Everyone gives 100 percent. Actually giving 100% is necessary to stay in the job, but if you want to go ahead, 125% will have to be given. More than 100 means extra effort. If employees do any extra effort on their behalf other than normal work, then they are able to create a special place for themselves.
If you are in the sales department of the company, then you do your best to satisfy your client. This effort is at the level that clients expect. But that's not enough. You have to take them beyond this level. One step ahead of satisfaction. By doing this you form a personal relationship with the client, which also proves beneficial in fulfilling your target.
Education:-
💐Working is different and working better is different.
💐 Those who move forward always try to give the best in their work.
💐 Apart from normal work, do extra effort on your behalf.
No comments:
Post a Comment