Monday, June 15, 2020

रूटीन और प्राथमिकता के आधार पर ही काम करें।

हॉल लोगों से भरा था। वक्ता ने लोगों को संबोधित कर कहा, "अब चलिए एक खेल खेलते हैं। आप सभी को 99 से उल्टी गिनती करनी है और उसे कागज पर लिखना है। लिखने के क्रम में ही मैं आपसे सवाल करूँगा और उसका जवाब भी आपको लिखना है।"
        सभी ने लिखना शुरू कर दिया। 99, 98, 97...... बीच में उन्होंने सवाल किया, "आपका पसंदीदा फूल?" सभी ने जवाब लिखा और फिर उल्टी गिनती लिखनी शुरू कर दी। वक्ता ने दूसरा सवाल किया, "आपका पसंदीदा रंग?" सभी ने इस सवाल का जवाब लिखा और फिर गिनती लिखनी शुरू कर दी। इसके बाद वक्ता ने तीसरा सवाल किया, "आपका पसंदीदा फर्नीचर?" इस सवाल का जवाब लिखने के बाद सभी ने उल्टी गिनती लिखनी शुरू कर दी। दो मिनट में यह खेल समाप्त हो गया। उल्टी गिनती में कोई 60, कोई 50, तो  कोई 40 तक पहुंचा। अब वक्ता की बारी थी।
          वक्ता ने पूछा, "आपमें से कितने लोगों ने पसंदीदा फूल में गुलाब लिखा?" 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने हाथ उठाया। उन्होंने फिर पूछा, "कितने लोगों ने पसंदीदा रंग में लाल लिखा?" इसके जवाब में भी 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने हाथ उठाया। उन्होंने फिर पूछा, "अच्छा कितने लोगों ने पसंदीदा फर्नीचर में टेबल-कुर्सी लिखा?" इस बार 95 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने हाथ ऊपर उठाया।
             वक्ता ने बताया कि ऐसा ही होता है, जब हम अपने साथ कोई बोझ रख कर काम करते हैं। आपका ध्यान उल्टी गिनती की तरफ था, इसलिए जब बीच में सवाल आ रहे थे, तो आपने उस पर सोचा ही नहीं, बल्कि जो दिमाग में सबसे पहले आया और जो बेहद कॉमन था, वह लिख डाला। ऑफिस में प्रतिदिन के कामकाज में भी हमलोगों के साथ प्रायः ऐसा ही होता है। अगर हमारे ध्यान बंटा रहता है तो हम अनमने ढंग से अपना काम पूरा करते हैं। उस समय हमारी प्राथमिकता काम खत्म करने की होती है। काम बेहतर हो या न हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए।
        कॉरपोरेट वर्ल्ड में जैसे-तैसे काम को पूरा कर देने का कोई फायदा नहीं है। ध्यान रहे कि ऐसा सिर्फ इसलिए होता है, क्योंकि हमारा ध्यान बंटा रहता है। जब भी आप कोई काम करें, तो खुद को उस काम के प्रति कंसन्ट्रेट करें। दिमाग में कोई और प्रेशर रहेगा, तो जाहिर तौर पर क्वालिटी पर प्रभाव पड़ेगा। ज्यादातर समय ऐसा होता है कि हमारे दिमाग में कुछ और चीजें चलती हैं और हम काम कुछ और कर रहे होते हैं। इसका कारण सिर्फ यही है कि हमारे पास प्लान नहीं होता। हम हर दिन का प्लान नहीं बनाते। जो काम हमारे पास आता है, हम पहले वही करने लगते हैं। काम करने की यह शैली हमें छोड़नी होगी।

शिक्षा:-
💐 अनावश्यक प्रेशर का काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
💐 हर दिन सुबह रूटीन बनाएं और उसी के अनुसार काम करें।
💐 जो काम हमारे पास पहले आता है, हम वही काम पहले करने लगते हैं। काम करने की यह शैली हमें छोड़नी होगी।

Work only on routine and priority basis.

The hall was filled with people. The speaker addressed the people and said, "Now let's play a game. All of you have to count down to 99 and write it on paper. I will question you in the order of writing and you have to write the answer as well."
        Everyone started writing. 99, 98, 97 ...... In between he asked, "Your favorite flower?" Everyone wrote the answer and then started writing the countdown. The speaker asked the second question, "Your favorite color?" Everyone wrote the answer to this question and then started writing the count. The speaker then posed the third question, "Your favorite furniture?" After writing the answer to this question, everyone started writing the countdown. The game ended in two minutes. Some 60, some 50, and some reached 40 in the countdown. Now it was the speaker's turn.
          The speaker asked, "How many of you wrote a rose in a favorite flower?" More than 90 percent of people raised their hands. He then asked, "How many people wrote red in the favorite color?" In response to this, more than 90 percent people raised their hands. He then asked, "Well, how many people wrote table-chair in favorite furniture?" This time more than 95 percent people raised their hands.
             The speaker said that this happens when we work with a burden on us. Your attention was towards countdown, so when the questions were coming in between, you not only thought on that, but also wrote the first thing which came to mind and which was very common. This is also often the case with everyday work in the office. If our attention is divided then we carry out our work in a ruthless manner. At that time our priority is to finish work. It does not matter if the work is better or not. While this should not happen at all.
        In the corporate world, there is no use to complete the job. Keep in mind that this happens only because our attention is divided. Whenever you do some work, concentrate on that work. If there is any other pressure in the mind, then obviously the quality will be affected. Most of the time it happens that there are some other things going on in our mind and we are doing something else. The reason for this is that we do not have a plan. We do not make plans for every day. Whatever work comes to us, we start doing it first. We have to leave this style of working.

Education:-
💐 Unnecessary pressure has a negative effect on work.
💐 Make a routine every morning and work accordingly.
💐 The work that comes first to us, we start doing the same work first. We have to leave this style of working.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...