Tuesday, June 30, 2020

बिज़नेस करने का रिस्क कैसे लें?

यार, इस चाय की दुकान तो हमेशा ही भीड़ रहती है। इसका धंधा तो बढ़िया चल रहा है। हम भी चाय की दुकान ही खोल लेते हैं। कहां ये नौकरी-वौकरी के चक्कर में फंसे हैं..... यार मैं तो सोच रहा हूँ कि खुद का ढाबा खोल लूं..... इस तरह की बातें हम अक्सर बोलते हैं, लेकिन इन सारी बातों को कभी साकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।
           हम केवल दूसरे बिजनेसमैन को देखकर जलन करते हैं। खुद को कोसते हैं कि ये आठवीं पास व्यक्ति धंधा कर के मुझसे ज्यादा पैसा कमा रहा है और मैं इतना पढ़ा-लिखा होने के बावजूद मर-मर के काम कर रहा हूं और सैलरी भी इतनी कम है।
        इस हद तक क्रोधित होने के बावजूद वे कौन सी चीजें हैं, जो हमें धंधा शुरू करने से रोकती हैं? क्यों हम एक्शन नहीं ले पाते? इस विषय पर मेरी एक मित्र से चर्चा हुई। उसने बताया कि यह डर मेरे अंदर भी है। मुझे डर है कि मेरे पूरे खानदान में किसी ने बिजनेस नहीं किया। इसके बारे में मेरा अनुभव नहीं है। अगर मैं फेल हो गया तो? मैं अपनी जमा-पूंजी इस बिजनेस में लगा दूंगा और नुकसान हो गया तो?
           अब सवाल यह उठता है कि इस डर को कैसे खत्म किया जाए? सबसे पहले इस बात का पता लगाएं कि कौन-सा काम आप सबसे अच्छे से करते हैं और जो आपको 24 घंटे भी करने पड़े तो आप बोर नहीं होंगे। जब आप यह जान लें, तो उसी चीज का बिजनेस शुरू करें। अब आप उसी चीज के बिजनेस करनेवाले लोगों से जुड़ें। उनसे मिलने-जुलने का सिलसिला बनाये रखें। उनसे उनके अनुभव पूछें। इस क्षेत्र से संबंधित किताबें पढें।
           इसके बावजूद भी आपको डर लग रहा हो, तो बेहतर है कि आप जो बिजनेस करना चाहते हैं, उसी बिजनेस को करनेवाली किसी कंपनी या किसी व्यक्ति से जुड़ जाएं। उसके साथ रहकर काम सीखें। छोटी-छोटी जिम्मेवारियां लेना भी शुरू कर दें। एक-दो साल में जब आपको यकीन हो जाए कि ये काम तो मैं भी अकेला कर सकता हूँ, तब आप अपना बिजनेस शुरू करें।

शिक्षा:-
💐 सफल उद्यमियों के इंटरव्यू पढ़ें। आपको पता चलेगा कि उन्होंने भी आप ही कि तरह शुरुआत की थी। इंटरव्यू पढ़ कर आपको प्रेरणा मिलेगी।
💐 इस पूरी प्रक्रिया में एक बात याद रखें, नकारात्मक बोलने वाले लोगों से दूर रहें। जो लोग आपको मोटिवेट करें, केवल उन्हीं के साथ रहें।

How to take the risk of doing business?

Man, this tea shop is always crowded. Its business is going well. We also open tea shops. Where they are caught in the affair of job-workers… Man, I am thinking that I should open my own dhaba… We speak these kinds of things often, but to make all these things come true Can not muster courage.
           We are jealous of only seeing other businessmen. I curse myself that this eighth pass person is making more money than me by doing business and I am still working hard despite being educated and salary is so low.
        What are the things that prevent us from starting a business, despite being angry to such an extent? Why can't we take action? I discussed this topic with a friend. He told that this fear is also inside me. I am afraid that nobody did business in my entire family. I do not have experience about it. If i fail? I will invest my money in this business and if there is a loss?
           Now the question arises how to overcome this fear? First of all, find out which work you do best and which you have to do for 24 hours, then you will not be bored. When you know this, then start a business of the same thing. Now join the people doing the same thing. Keep up the process of meeting them. Ask them their experiences. Read books related to this field.
           Despite this, if you are afraid, then it is better to join any company or person doing the same business that you want to do. Learn to work with him. Start taking small responsibilities too. In a year or two, when you are convinced that I can do this work alone, then you start your business.

Education:-
💐 Read interviews with successful entrepreneurs. You will know that they too started like you. You will get inspiration by reading interviews.
💐 Remember one thing in this whole process, stay away from negative people. Only stay with those who motivate you.

1 comment:

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...