Tuesday, June 9, 2020

जान-बूझ कर खराब काम न करें।

सुशील अपने ऑफिस में सालों से एक ही काम कर रहा है। उसे अपने काम के अलावा अन्य कामों की भी अच्छी जानकारी है, ये सभी सीनियर्स जानते हैं। एक नये प्रोजेक्ट के लिए एक सीनियर ने उसे केबिन में बुलाया और कहा, 'कंपनी यह नया प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। हम चाहते हैं कि आप इसकी प्लानिंग करें। एक प्रेजेंटेशन बनाएं। तीन दिन बाद हम फिर मिलेंगे।' सुशील अपनी जगह पर आ कर बैठ गया। उसके साथी ने उससे पूछा, तो सुशील बोला, 'कुछ नहीं यार, एक नया काम मेरे सिर पर डाल दिया है। रुटीन काम करते हुए अब मुझे एक प्रेजेंटेशन बना कर दिखाना है।' साथी ने कहा, 'ये तो अच्छी बात है। अगर तुम्हारा प्रेजेंटेशन उन्हें पसंद आ गया, तो हो सकता है कि यह नयी जिम्मेवारी तुम्हें मिल जाये।' सुशील बोला, 'मैं कोई नयी जिम्मेवारी फालतू में अपने सिर पर नहीं लेना चाहता। जो ककम कर रहा हूँ, वो क्या कम है? मैं तो जैसे-तैसे प्रेजेंटेशन बना कर दे दूंगा। उन्हें पसंद आये, तो ठीक। वरना किसी और से करवा लें।' सुशील ने जैसा कहा था, बिल्कुल वैसा ही किया। बहुत चलताऊ तरीके से उसने प्रेजेंटेशन तैयार किया। सीनियर्स को वह पसंद नहीं आया। उन्होंने अब प्रेजेंटेशन बHनाने की जिम्मेवारी सुशील के साथी को दे दी। उसने बड़ी गंभीरता से कई दिनों तक देर रात ऑफिस में रुक कर वह प्रेजेंटेशन बनाया। सीनियर्स को वह पसंद आ गया। बॉस ने उसे पुरानी जिम्मेवारियों से मुक्त कर इस नये प्रोजेक्ट का इंचार्ज बना दिया। अब सुशील का साथी अपने बॉस के साथ एक शहर से दूसरे शहर जाता है, प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। बॉस से उसकी अच्छी मित्रता भी हो गयी है। सुशील अभी भी पुराना काम कर रहा है।
          दोस्तों, ऐसे कई लोग हैं, जो नयी जिम्मेवारी लेना नहीं चाहते। कोई भी काम उनको सिनियर देते हैं, तो वे बहाना बनाने लगते हैं। अगर उन्हें काम जबरदस्ती सौंपा जाये, तो वे उस काम को बहुत ही खराब तरीक़े से करते हैं, ताकि अगली बार उन्हें काम न मिले। उन्हें लगता है कि वे बहुत चालाक हैं, लेकिन सच तो यह है कि वे अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार रहे हैं।

शिक्षा:-
💐 अगर आप अपनी जिम्मेवारी ठीक से नहीं निभायेंगे अतिरिक्त काम को कर के नहीं दिखायेंगे, तो फिर सीनियर्स का भरोसा आप खो देंगे।
💐 हमेशा आगे बढ़ कर नयी जिम्मेवारियों को लें। उसमें जी-जान लगा दें और बेस्ट आउटपुट दें। यही आगे बढ़ने का सही तरीका है।

Do not intentionally do a bad job.


Sushil has been doing the same thing in his office for years. Apart from his work, he also has a good knowledge of other works, all these seniors know. A senior called him to the cabin for a new project and said, "The company is starting this new project. We want you to plan it. Make a presentation. We will meet again after three days. ' Sushil came to his place and sat down. When his partner asked him, Sushil said, 'Nothing man, I have put a new job on my head. Now I have to make a presentation while working the routine. The fellow said, 'This is a good thing. If they liked your presentation, then you may get this new responsibility. ' Sushil said, 'I do not want to take any new responsibility on my head unnecessarily. What am I doing, what is it less? I will make a presentation as soon as possible. If they like it, then fine. Otherwise get someone else done. Sushil did exactly what he said. He prepared the presentation in a very moving way. Seniors did not like that. He now gave the responsibility of presentation to the partner of Sushil. He seriously made the presentation by staying in the office late at night for several days. Seniors liked that. The boss freed him from the old responsibilities and made him in charge of this new project. Now Sushil's partner moves from one city to another with his boss, working on the project. He has also become good friends with the boss. Sushil is still doing old work.
          Friends, there are many people who do not want to take on new responsibilities. If any work is given to them, then they start making excuses. If they are forced to work, they do that work in a very bad way, so that they do not get work next time. They think they are very clever, but the truth is that they are axing their feet.

Education:-
💐 If you do not perform your responsibilities properly and will not show extra work by doing it, then you will lose the trust of seniors.
💐 Always go ahead and take up new responsibilities. Live it up and give the best output. This is the right way to proceed.

1 comment:

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...