Thursday, June 18, 2020

विचारों और बातों में अंतर कभी न रखें।

भरोसे को लेकर तरह-तरह की बातें हम करते हैं। जैसे- 'आजकल कोई भी व्यक्ति भरोसे लायक नहीं बचा', 'किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा मत किया करो, वह तुम्हें धोखा दे सकता है।' यानी भरोसा नाम की चीज तो गायब ही हो गयी है। एक ऐसी चीज जो हर रिश्ते में सबसे ज्यादा जरूरी है। हम सभी पूरा दिन एक प्रैक्टिस करें। हम नोट करें कि ऐसी परिस्थितियां कितनी बार आती हैं कि हम सोचते कुछ और हैं और बोलते कुछ और हैं। आपको पता चलेगा कि आप हज़ार बार ऐसा करते हैं। कोई ऐसा व्यक्ति आपको मिल जाता है, जो आपको पसंद नहीं। लेकिन आप उसके गले लगते हैं और कहते हैं कि तुमसे मिलकर मैं बहुत खुश हूं। आपकी पत्नी पूछती है कि खाना कैसा बना? आपको बिल्कुल पसंद नहीं आया है, लेकिन आप फिर भी कहते हैं कि बहुत स्वादिष्ट बना है।
        आप कहेंगे कि मैंने ऐसा इसलिए कहा, क्योंकि सामनेवाले को कोई दुःख न पहुंचे। लेकिन यहीं से भरोसे की दीवार में दरार आना शुरू हो जाती है।
         रिश्ता तभी मजबूत होगा, जब आपके विचार और आपकी बातों में अंतर बिल्कुल भी नहीं होगा। उदाहरण, पति ऑफिस के बाद दोस्तों के साथ घूमने चले गये। पत्नी ने पूछा कि देर क्यों हो गयी, तो पति बोले कि ऑफिस में बहुत काम था। आप कहेंगे कि मैंने झूठ बोला, ताकि पत्नी को बुरा न लगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इस तरह आप रिश्ते को कमजोर कर रहे हैं। सच बोल देते तो क्या हो जाता? पत्नी नाराज़ होती और आप उन्हें मना लेते। लेकिन पत्नी को भरोसा हो जाता कि आप उन्हें हर चीज बताते हैं।
             यहाँ दूसरे पक्ष को भी सामनेवाले इंसान को सकारात्मक ऊर्जा देनी होगी, ताकि वह हर बार आपको हर चीज बताये। यहां अगर पति ने सच बताया और पत्नी हँस कर कहे कि कोई बात नहीं, तो रिश्ता मधुर हो जाएगा। वहीं अगर पत्नी बिफर पड़े कि, 'मैं यहाँ इंतजार कर रही थी और तुम घूम रहे थे। किसके साथ गये थे? कोई लड़की तो नहीं थी..... 'यकीन मानिए, तब आपके पति आपको कभी सच नहीं बतायेंगे, रिश्ता बिगड़ता ही जायेगा।

शिक्षा:-
💐 जब आप भरोसा कर लेते हैं, तो आप फालतू विचार भी छोड़ देते हैं। जीवन आसान हो जाता है। आप हमेशा तनाव में नहीं रहते कि ये धोखेबाज है।
💐 जो आपके दिमाग में है, वही आप बोलने की आदत डालें। लोगों को थोड़ी देर के लिए बुरा लगेगा, लेकिन उन्हें यक़ीन होगा कि आप सिर्फ सच बोलते हैं।

Never make a difference between thoughts and talk.

We talk about trust in various kinds of things. Like - 'Nowadays no one is left trustworthy', 'Don't trust anyone blindly, he can cheat you.' That is, the thing named trust has disappeared. The one thing that is most important in every relationship. Let us all practice one day. Let us note how many times such situations occur that we think something else and speak something else. You will know that you do this a thousand times. You find someone you don't like. But you hug her and say that I am very happy to meet you. Your wife asks how was the food made? You have not liked it at all, but you still say it is very tasty.
        You will say that I said this because no grief should come to the front. But this is where the wall of trust starts to crack.
         Relationship will be strong only when there is no difference between your thoughts and your words. For example, the husband went to hang out with friends after office. The wife asked why it was late, so the husband said that there was a lot of work in the office. You will say that I lied, so that the wife does not mind. But do you know that in this way you are weakening the relationship. What would have happened if I had spoken the truth? The wife would get angry and you would convince her. But the wife is sure that you tell them everything.
             Here the other party also has to give positive energy to the person in front, so that he tells you everything every time. Here if the husband tells the truth and the wife laughs and says that there is nothing, the relationship will be sweet. At the same time, if the wife bifurcated that, 'I was waiting here and you were wandering. With whom did you go? There was no girl… .. Believe me, then your husband will never tell you the truth, the relationship will only get worse.

Education:-
💐 When you are confident, you also give up unnecessary thoughts. Life becomes easy. You are not always under stress that it is fraudulent.
💐 Whatever is on your mind, you should make a habit of speaking. People will feel bad for a while, but they will believe that you only speak the truth.

No comments:

Post a Comment

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...