Saturday, June 6, 2020

अपनी बातें दुसरों को समझा पाना भी कला है

उमंग का उसकी कंपनी में कुछ दिनों पहले ही प्रोमोशन हुआ। करीब 10 लोगों की टीम का वह हेड बना। शुरुवाती दौर में तो सभी साथियों का काम उसे ठीक लगा, लेकिन धीरे-धीरे उसे गलतियां नज़र आने लगीं। वह जब भी कुछ नया उन्हें समझाता, कर्मचारी उस काम को बिगाड़ देते। वह मीटिंग में कुछ समझाता और बाद में रिजल्ट कुछ और आता। वह इस बात से बहुत परेशान हो गया। उसने अपने बॉस को यह समस्या बतायी। वह शिकायती लहजे में बोला, कर्मचारी बिल्कुल भी काम नहीं करते। उनका काम में मन ही नहीं लगता। मैं उन्हें बताता कुछ और हूँ और वे करते कुछ और हैं। दरअसल उन्हें पता ही नहीं है कि काम कैसे किया जाये। कहीं हमने इन कर्मचारियों को कंपनी में रखकर कोई गलती तो नहीं की है? इतने सालों से यह कैसे कंपनी में टिके हुए हैं? बॉस ने उसे कहा, तुम्हारे हेड बनने के पहले भी यही लोग कम करते थे और अब भी यही लोग काम कर रहे हैं। कोई भी कंपनी, किसी भी कर्मचारी को बेवजह काम पर नहीं रखती। उन सभी मे कोई न कोई गुण जरूर है। यहां समस्या उनकी नहीं, बल्कि तुम्हारी है। मुझे लग रहा है कि तुम उन्हें ठीक तरीके से अपनी प्लानिंग समझा नहीं पा रहे हो। इस बात को गांठ बांध लो, जब सामनेवाला आपके मन मुताबिक काम नहीं कर पाता, तो इसमें गलती आपकी होती है। यकीन मानो की तुम्हारे प्लानिंग समझाने में कोई न कोई कमी है, तभी वे गलती कर रहे हैं। बेहतर है कि तुम अपने समझाने का तरीका बदलो। स्टेप बाय स्टेप उन्हें समझाओ। उदाहरण दो। बारीकी से हर चीज बताओ। यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि हर व्यक्ति की सोचने-समझने की क्षमता अलग-अलग होती है। यह जरूरी नहीं है कि जितनी जल्दी तुम कोई काम सीख लेते हो, सामनेवाला भी सीख जाये। जैसे तुम अपने बॉस की बात बिना कहे समझ जाते हो, सामनेवाला भी उतना ही स्मार्ट हो। बॉस की बात का असर उमंग पर पड़ा। उसने तय किया कि अब मीटिंग तब तक खत्म नहीं किया करेगा, जब तक हर व्यक्ति अपनी जिम्मेवारी ठीक से समझ न ले। इस आदत से उसे फायदा पहुंचा।

शिक्षा:-
💐 हर कर्मचारी की सीखने-समझने की क्षमता अलग होती है। हो सकता है, कुछ कर्मचारी सच में नासमझ हों, लेकिन सभी पर यह लागू नहीं होता।
💐 गौर करें कि आप किस तरह से चीजों को समझा रहे हैं। घर पर लोगों से सलाह लें कि कहीं आप चीजें कम्युनिकेट करने में कमजोर तो नहीं?

It is also art to explain your words to others

Umang was promoted in his company only a few days ago. He became the head of a team of about 10 people. In the initial phase, the work of all the fellows seemed good to him, but gradually he started seeing mistakes. Whenever he explained them something new, the employees would spoil the work. He would explain something in the meeting and later the result would be something else. He got very upset about this. He told his boss the problem. He spoke in a complaining tone, the employees do not work at all. He does not mind his work. I tell them something else and they do something else. Actually they do not know how to do the work. Have we made any mistake by keeping these employees in the company? How has it been in the company for so many years? The boss told him, even before you became the head, these people used to do less and still these people are working. No company employs any employee unnecessarily. There is definitely some quality in all of them. The problem here is not yours, but yours. I feel that you are not able to explain your planning properly to them. Tie this knot, when the person in front does not work according to your mind, then it is your fault. Believe that there is some deficiency in explaining your planning, only then they are making a mistake. It is better that you change your way of explaining. Explain them step by step. give examples. Tell everything closely. This is also important because every person's ability to think and understand is different. It is not necessary that as soon as you learn any work, the frontman also learns. As you understand your boss without saying it, the person in front is equally smart. The boss's talk had an impact on the exaltation. He decided that now he will not end the meeting until everyone understands his responsibilities properly. He benefited from this habit.

Education:-
💐 Every employee has a different ability to learn and understand. It may be that some employees are really mindless, but this does not apply to everyone.
💐 Notice how you are explaining things. Take advice from people at home whether you are weak in communicating things?

1 comment:

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...