Saturday, June 13, 2020

बुजुर्गों का साथ रहना भी बहुत जरूरी है।

सीरिअल 'दिल दोस्ती दुनियादारी' एपिसोड बहुत अच्छा था। जिन लोगों को सीरिअल के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दूं कि सीरिअल में तीन लड़के और तीन लड़कियां बहुत अच्छे दोस्त हैं। सभी एक घर में साथ रहते हैं। इस एपिसोड में मीनल को भावुक होते दिखाया जाता है। उसे उसकी बचपन में पड़ोस में रहनेवाली मालू काकू (आंटी) की याद आ रही थी, जिनके मरने की खबर उसे आज पता चली है। सभी उसे धीरज बंधाते हैं। तभी पड़ोस में रहनेवाली निकुम आजी (दादी) उनके पास मदद मांगने आती है। वह कहती है कि आज मेरे घर में कोई नहीं है। तुम में से कोई मेरे लिए मार्केट से दवाइयां ला देगा क्या? सभी सहर्ष इस काम को करते हैं। तभी सुजय को आइडिया आता है कि आज निकुम आजी भी घर पर अकेली हैं और मीनल भी उदास है। क्यों न हम लोग नीकुम आजी को आज रात अपने घर पर बुला लें। सभी खुश हो जाते हैं। निकुम आजी को किसी बहाने से बुलाया जाता है और उन्हें पार्टी का सरप्राइज दिया जाता है। आजी बहुत खुश होती है। वह उन्हें नाटक का एक दृश्य एक्ट कर के दिखाती है। सभी दोस्त खूब तारीफ करते हैं। उसके बाद सातों मिलकर दम शिराज खेलते हैं। आजी कहती हैं कि आज जो पहले सके गया, वो बुजुर्ग कहलायेगा। गेम के दौरान रेशमा सो जाती है। दादी चुपके से टूथपेस्ट से उसकी सफेद मूछें बनाती हैं। सभी बहुत हंसते हैं। दादी, कहती है कि हमारे जमाने में ऐसे ही हम गेम खेलते थे। क़ैवल्य दादी को बताता है कि इस तरह का एक एप्प भी है, जिससे किसी का भी चेहरा बिगाड़ सकते हैं। जब वह दादी को दिखाने के लिए सुजय की फ़ोटो बिगाड़ रहा होता है, दादी घर चली जाती है। सभी को लगता है कि दादी को किसी बात का बुरा लग गया,लेकिन तभी वे देखते हैं कि दादी जींस-टॉप पहन कर आ गयी है। हैलो गाइस..... व्हाट्सअप कहती है। ये देख सभी झूम उठते हैं और डांस पार्टी शुरू होती है। धीरे-धीरे सब सो जाते हैं। बचते हैं, तो बस मीनल और दादी। दादी प्यार से मीनल के सिर पर हाथ फेरती हैं, तो मीनल फिर रो पड़ती है। इस तरह मीनल और दादी एक दुसरे का सहारा बनते हैं।

शिक्षा:-
💐 यह एपिसोड दर्शाता है कि बुजुर्गों का हमारे जीवन कितना अहम रोल है। वहीं तो है, जो प्यार से सिर पर हाथ फेरते हैं। हमें कहानियां सुनते हैं।
💐 इससे सीख भी मिलती है कि हमें भी अपने बुजुर्गों या आस-पास के बुजुर्गों के अकेलेपन को समझना चाहिए। उन्हें अपने साथ रखना चाहिए।

It is also very important for the elderly to live together.


The serial 'Dil Dosti Duniyaadari' episode was very good. Those who do not know about the serial, tell them that three boys and three girls are very good friends in the serial. All live together in one house. In this episode, Meenal is shown to be emotional. She remembered her childhood Malu Kaku (aunt) living in the neighborhood, whose news of her death is known to her today. Everyone keeps him patient. Then Nikum Aaji (grandmother) living in the neighborhood comes to him to ask for help. She says that there is no one in my house today. Will any of you bring me medicines from the market? Everyone gladly does this work. Then Sujay gets the idea that today Nikum Aaji is also alone at home and Meenal is also depressed. Why don't we call Nikum Aaji at our house tonight. Everyone becomes happy. Nikum Aaji is called by some excuse and is given a surprise of the party. Aaji is very happy. She shows him acting a scene of the play. All friends are very appreciative. After that the seven play Dum Shiraj together. Aaji says that what was done earlier, will be called old age. Reshma falls asleep during the game. Grandma secretly makes her white mustache with toothpaste. Everybody laughs a lot. Grandmother says that in our days we used to play games like this. Kaivalya tells Dadi that there is also such an app, which can spoil anyone's face. While he is spoiling Sujay's photo to show Dadi, Dadi goes home. Everyone feels that Grandma felt bad about something, but then they see that Grandma has come wearing a jeans-top. Hello Guys ..... whats up says. Seeing this, everyone wakes up and the dance party begins. Slowly everyone falls asleep. If saved, just Meenal and Dadi. Grandma lovingly turns her hand on Meenal's head, Meenal again weeps. In this way, Meenal and Daadi become each other's support.

Education:-
💐 This episode shows how important our lives are to the elderly. That is there, who lovingly turn their hands to the head. Let us hear stories.
💐 It also teaches that we too should understand the loneliness of our elders or the elderly around us. They should keep it with them.

1 comment:

Love is the evidence of..sacrifice..

 Hey madam.... why do you worry about money..? You have two or two ATMs.. the shopkeeper was not even showing the saree costing less than 15...